कुछ हुआ ऐसा कि खबर नहीं...
कुछ हुआ ऐसा कि खबर नहीं...
दिन भर यादों में उसके रह गये...
बीते हुए पल आंखों में आते चले गये...
कहा थे हम नहीं पता सुबह से शाम ढल गई और हम वहीं रह गये।।
कुछ हुआ ऐसा कि खबर नहीं...
ना जाने क्यूँ उसकी हर तस्वीर को निहारते रहे...
ले के उसका नाम हम अपने धड़कन की उम्र बढाते रहे ....
सुबह से शाम की वो दूरी ऐसी थी कि लगा हम जमाने गुजार रहे ....
कुछ हुआ ऐसा कि खबर नहीं...
जब आये करीब शाम में अपने महबूब के तो दिल स्थिर सा हो गया...
रगो में बहता लहु भी ठहर सा गया ....
उतरा हुआ चेहरा भी अपनी चमक पा सा गया...
कुछ हुआ ऐसा कि खबर नहीं...
कुछ पल ही थे बिताये साथ में जो हसीन लगे...
पास है वो ये एहसास ही अनमोल लगे....
ख़्वाहिश थी रोक ले उसके कदमो को पर हम खुदगर्ज लगे....
कुछ हुआ ऐसा कि खबर नहीं...
इक तरफ मेरा प्यार मचल रहा था पर उन्हें कुछ और लगा...
हम तो सब सुनकर हैरान परेशान हो गए और दिल को धक्का सा लगा...
हमें लगा हमारे प्यार की प्रगति हुई पर नहीं था पता उन्हें क्या लगा