Friday, 21 July 2017

कभी खुशी कभी गम यही है ज़िंदगी
कभी मोहब्बत तो कभी नफ़रत यही है ज़िंदगी ||

कभी ख़ुशी मे अश्क और कभी गम में अश्क यही है ज़िंदगी
हंसी वादियां और सूखे पत्ते यही है ज़िन्दगी ||

कभी दिन कभी रात के उधेड़ बुन में गुजरे यही है ज़िन्दगी
कभी-कभी अकेले में भी सुकून न दे यही है ज़िन्दगी ||

कभी मोहब्बत कभी नफरत में पड़ जाये यही है ज़िन्दगी
कभी खुशियाँ भी डराने लगे यही है ज़िन्दगी ||


तितली के रंगों जैसी रंगीन है वो
जुगनू के चमक जैसी चमकीली है वो
प्रकृति की हर चीज है उसमें पर है जो
कोयल जैसी आवाज उसमें कुदरत का करिश्मा है वो

मुझे तो लगने लगा है कि तुझसे ही है सावन
मुझे तो लगने लगा है कि तुझसे ही है खुशहाल आँगन
तेरे बस पास होने से ही सब खिल सा जाता है
मुझे तो लगने लगा है कि तुझसे ही है जीवन

तेरी नजर है तो सब है रंगीन
तेरी महफिल है तो सब है हसीन
तु न जाने तेरे हर लफ्ज हर अदा में है वो बात कि
तेरे बस पास आ जाने खुश हो जाता ,वो है जो गमगीन

Wednesday, 19 July 2017



घुँघट में साडी में कुमकुम में है नारी
बिंंदिया ओठलाली में है नारी
चौके ( किचन ) की ज्योति में है नारी
भारत की संस्कृति के सम्मान में है नारी

कभी बेटी कभी पत्नी और कभी माँ में है नारी
कभी दादी कभी नानी में है नारी
हर मीठे रिश्ते की पहचान है इससे
पर अब लोग भूल रहे कि सब सम्मान में है नारी ||

हर तरफ परेशान है वो नारी
हर तरफ तिरस्कार झेल रही है वो नारी
जिसे पलकों पे बिठाना चाहिए वो
हर तरफ शिकार हो रही है वो नारी ||

कब तब जुल्म सहेगी ये नारी
कब तक जख्मो को छुपाऐगी नारी
अब बस कर ऐ जालिम दुनिया रहने दे अब
देना ही है तो उसे मीठे मीठा सा संसार दे दे ||

Monday, 17 July 2017

फेसबुक और भावनायें












अब कागज़ के पन्ने खुद को खाली -खाली सा मानने लगे है
क्यूंकि लोग अपने अल्फ़ाज़ फेसबुक पे बयां करने लगे है
अब कलम और पन्ने की खुशबु खुद से अलग होने लगी है
क्यूंकि लोग अब समय इनसे ज्यादा फेसबुक पे बिताने लगे है ||


अब वो कागजों पे मन की बातों को उतारने वाले
फेसबुक पे भावनाएं दिखाने लगे है
अब तक जो खुद के लिए लिखा करते थे कभी कागजों पे
फेसबुक पे लिख कर सबको सब कुछ बताने लगे है ||



अजीब है !!!!


अजीब मोड़ पे ज़िन्दगी इस तरह आ गयी है
सोचते है महफ़िलों से दूर चले जाये
हम रास्ते बदल देते है फिर भी
 हम न जाने कैसे किसी न किसी महफ़िल के मेहमान बन जाते है ||

 अजीब से हादसे होने लगे है मेरे साथ
बिन रास्तों के किनारे नजर आने लगे है
इस कदर पैरों मे छाले से पड़ गए है कि
मखमल रास्ते भी कांटे से लगने लगे है ||

 अजीब सी ख़्वाहिशें आने लगी है
मन मे चाँद सितारों से दुश्मनी सी ठान ली है
दिन के उजाले हो या चांदनी रात का उजाला
 हर तरफ बस अँधेरा सा छाने लगा है ||

 अजीब सी ये दुनिया हमे लगने लगी है
दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त लगने लगे है
किस तरह खुद को समझाऊं मैं क्यूंकि
 अब दिल हो या दिमाग दोनों बेगाने होने लगे है ||

Friday, 14 July 2017

देश प्रेम



अपने देश प्रेम पे अब क्या लिख दूँ मै क्योंकि
चंद लाइनों से देश भक्ति बयां नहीं हो सकती ||

------------------------------------------------------
मेरे देश के तिरंगे मे गजब का आकर्षण है
देखते ही हाथ ऊपर बढ़ जाते है ||

------------------------------------------------------

हमारे देश की विभिध भाषा और जातियाँ हमे यही बता देती है की
हम चाहे तो समुन्दर मे भी आसियाना बना सकते है

गरीब बच्चा


जब खिलौने से खेलने की उम्र मे कोई उसे बेचता फिरे
वो यही बता जाता है कि भूख से बड़ी खाव्हिशे नहीं होती ||

----------------------------------------------------------
जब देखा उस गरीब बच्चे को तो लगा कि
शायद खुदा के पास वक़्त नहीं था उसे सवारने को ||

------------------------------------------------------------


उस बच्चे की मासूम हथेलियां और पैर के तलवे जब शख्त हो गए तो लगा कि
शायद उसी ने ज़िन्दगी की असलियत बचपने मे ही समझ ली ||

---------------------------------------------------------------
उस गरीब बच्चे के वो आँखों से बहते आंसू किसी खिलौने के लिए नहीं थे
शायद उसकी सुबह की भूख मिटी नहीं थी ||

---------------------------------------------------------------

Romantic Shayari - Ashwani Mishra







ये बारिश की महक कुछ ऐसा कर जाती है कि
लगता है की तू अभी भी यही है ||          

------------------------------------------------------

काश मेरे सारे खतों को एक नजर देख बस लिया होता तो...
सावन की बारिश कब की आ गयी होती

-------------------------------------------------------
माना की तेरे नखरे से तू कुछ और ही लगती है पर
मासूमियत जो है बसि तुझमे वो तू छुपा भी नहीं पाती
--------------------------------------------------------

हम कब से अपने हाथों की लकीरों में तुझे अपना मान बैठे है
इक तू है जो लकीरो को मानता नहीं
---------------------------------------------------------

मेरी ख्वाहिशो की दुनिया इतनी तो नहीं थी कि..
तुम कदमों से चल कर पार नहीं कर सकते थे ।।


आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...