अजीब मोड़ पे ज़िन्दगी इस तरह आ गयी है
सोचते है महफ़िलों से दूर चले जाये
हम रास्ते बदल देते है फिर भी
हम न जाने कैसे किसी न किसी महफ़िल के मेहमान बन जाते है ||
अजीब से हादसे होने लगे है मेरे साथ
बिन रास्तों के किनारे नजर आने लगे है
इस कदर पैरों मे छाले से पड़ गए है कि
मखमल रास्ते भी कांटे से लगने लगे है ||
अजीब सी ख़्वाहिशें आने लगी है
मन मे चाँद सितारों से दुश्मनी सी ठान ली है
दिन के उजाले हो या चांदनी रात का उजाला
हर तरफ बस अँधेरा सा छाने लगा है ||
अजीब सी ये दुनिया हमे लगने लगी है
दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त लगने लगे है
किस तरह खुद को समझाऊं मैं क्यूंकि
अब दिल हो या दिमाग दोनों बेगाने होने लगे है ||
No comments:
Post a Comment