Monday, 26 April 2021

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....


आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार हैंं- हनुमानजी ।

हनुमान जी में किसी भी संकट को हर लेने की क्षमता है और अपने भक्तों की यह सदैव रक्षा करते हैं । 

हनुमानजी के पास शक्तियों का भंडार था। माता अंजनी ने भगवान शंकर "भोलेनाथ" की पूजा तपस्या की थी और तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने पुत्र की प्राप्ति का वरदान दिया था । वो पुत्र महादेव के 11वें रुद्रावतार के रुप मे जन्म  लिए। बाल्यकाल से सही वो बहुत शक्तिशाली थे ।

हनुमानजी का नाम हनुमान कैसे पडा - 

जब हनुमानजी ने सूरज को फल समझ के निगल लिए थे तो सभी देवी- देवता जब डर गए तब इंद्र ने बाल हनुमान की ठोड़ी पर वज्र से प्रहार कर दिया। इस प्रहार से केसरी नंदन की ठोड़ी कट गई और इसी वजह से वे हनुमान कहलाए। संस्कृत में ठोड़ी को हनु कहा जाता है।

आप सभी ने हनुमान जी की सूरज निगल जाने वाली कथा के बारे में जरुर सुना होगा. जिसमे हनुमान जी सूर्य को फल समझकर निगलने की कोशिश करते हैं। 

हनुमान चालीसा के अनुसार बहुत छोटी अवस्था में जब बाल हनुमान खेल रहे थे, तब उन्हें सूरज ऐसे दिखाई दे रहा था जैसे वह कोई मीठा फल हो। उस फल को प्राप्त करने के लिए बाल हनुमान सूर्य तक उड़कर चले गए। अपनी दिव्य शक्तियों के बल से उन्होंने अपना आकार इतना बड़ा कर लिया कि सूर्य उनके मुंह में समा गया। 

हनुमान जी के पास अष्ट महासिद्धि और नौ निधि हैं । ये अष्ट महासिद्धि अणिमा, लघिमा, महिमा, ईशित्व, प्राक्रम्य, गरिमा और वहित्व हैं. इन्ही सिद्धि के सहारे उनका सूर्य के पास जाना और उसे निगलना संभव हैं। 

अपनी लघिमा सिद्धि का उपयोग करके हनुमान जी अपना वजन सूक्ष्म मतलब न के बराबर कर सकते थे ।अपने वजन को दो बार सूक्ष्म किया तो जो रामायण मे लिखा गया हैं ।

प्रथम बार जब प्रभु श्रीराम की आज्ञा पाकर माता सीता को खोजने लंका के लिए प्रस्थान किये थे तो समुद्र मे राक्षसनी मिली और सूक्ष्म रूप करके वो  उस राक्षसनी का उद्घार किये थे और दूसरी बार जब माता सीता को अशोक वाटिका मे वृक्ष के ऊपर बैठ कर प्रभु श्रीराम की मुद्रिका(अगूंठी) दी थीं ।

जैसा हमने विज्ञान में पढा  है कि जिस पार्टीकल का वजन ना के बराबर होता है वह पार्टीकल ही प्रकाश की गति से ट्रैवल कर सकता है क्योंकि उस स्थिति में उस पार्टीकल पर गुरुत्वाकर्षण बल और सेंटर ऑफ ग्रेविटी का असर नहीं होता हैं । इस तरह हनुमान जी प्रकाश की गति से भी तेज उड़कर सूर्य को निगलने के लिए पहुचे थे ।


दरअसल गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी हनुमान चालीसा के इस 18वीं चौपाई में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का वर्णन है।

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

यह दोहा अवधी भाषा में है इस दोहे का हिंदी भाषा में अर्थ है कि हनुमानजी ने एक युग सहस्त्र योजन की दूरी पर स्थित भानु यानी सूर्य को मीठा फल समझकर खा लिया था।

दोहे के हर एक शब्द के गणित को वैदिक ज्योतिष के आधार पर ऐसे समझिए-

जुग( युग) = 12000 वर्ष

एक सहस्त्र = 1000

एक जोजन (योजन) = 8 मील

भानु = सूर्य


युग x सहस्त्र x योजन = पर भानु यानि सूर्य की दूरी

12000 x 1000 x 8 मील = 96000000 मील

एक मील = 1.6 किमी

96000000 x 1.6 = 153600000 किमी

इसी के आधार गोस्वामी तुलसीदास ने बता दिया था कि सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है।

हनुमान जी के अष्ट सिद्धि में से एक महिमा हैं । इस सिद्धि से वह अपने शरीर को जितना चाहे उतना बड़ा कर सकते थे। इसलिए हनुमान जी के सामने पूरी पृथ्वी ही एक फल के सामान हैं ।  विज्ञान के अनुसार कोई भी ऐसी वस्तु जिसका वजन ज्यादा और उसमे बहुत ऊर्जा हो वह ब्लैक होल बना सकती हैं और ब्लैक होल सूर्य को निगलने की क्षमता रखता हैं. सूर्य का व्यास 1.39 मिलियन कि.मी हैं जो कि पृथ्वी से कई गुना बड़ा हैं । इसे निगलने के लिए हनुमान जी को विशालकाय रूप लेना पड़ा और वे भगवान् शिव "भोलेनाथ" के ही अंश हैं जो कि असीमित ऊर्जा के प्रतीक हैं ।जिसका मतलब उस समय ब्लैक होल के लिए आवश्यक सारी चीजे मौजूद थी । जिस वजह से उन्होंने ब्लैक होल का निर्माण किया होगा और सूर्य को निगलने की कोशिश की होगी। इस ब्रह्माण्ड में  कुछ भी असंभव नहीं हैं। 

हमारे सनातन धर्म की विशेषताओं व शक्तियों का ज्ञान हमे पूर्णतया नहीं हैं इसलिए हम कई घटनाओं को काल्पनिक मानते हैं । रामसेतु आप सभी के सामने हैं । रामायण कब लिखा गया था और वास्तव मे कब वह सेतु बना था लेकिन आज भी वह सेतु हैं । अगर रामानंद द्वारा निर्मित धारावाहिक "रामायण " न आया होता तो शायद हम जान भी न पाते क्योंकि हमनें कभी रामायण या अन्य कोई भी धार्मिक ग्रंथ पढने- जानने का विचार ही नहीं किया। 

हमें हमारे धर्म ग्रंथो को काल्पनिक मानकर उन्हें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए । हमें अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करना चाहिए । इन पौराणिक कहानियों को विज्ञान के आधार पर परखना जरुरी हैं वैसे तो हमारी पौराणिक कहानियों को सही साबित करने की जरुरत नहीं हैं परन्तु जो लोग इसे कल्पना मात्र मानते हैं । 

मेरी हमेशा कोशिश होती हैं कि अपने धार्मिक मान्यताओं व धटनाओं को विज्ञान के माध्यम से जोडकर बताउ क्योंकि हमारे सनातन धर्म मे कुछ भी अकारण नहीं हुआ हैं। 


आप सभी को अन्त मे यही कहना चाहूँगा कि ..

आज से तीन सौ साल पहले मनुष्य किसी से यह कहता कि भविष्य में इंसान चाँद पर पैर रखेगा तो उसे पागल घोषित कर दिया होता लेकिन आज सिर्फ इंसान ने चाँद पर ही कदम नहीं रखा बल्कि मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश कर ली हैं । अगर इन्सान असंभव को संभव बना सकता हैं तो हनुमान जी तो भगवान हैं। 

सनातन धर्म पर हमें गौरवान्वित होना चाहिए और अपने धर्म को जानना समझना चाहिए। 


🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

जय श्री राम🙏 जय सियाराम 🙏धर्मों रक्षति रक्षितः 🙏

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️


Sunday, 9 August 2020

हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा !!!


आज हमारे देश मे एक बात गौर करने वाली हैं जो हमारे निकट भविष्य मे एक बहुत विशाल एवं भयावह रूप ले सकती हैं । हमारे देश मे प्रत्येक घंटे मे एक विघार्थी सुसाइड करता हैं । NCRB (National Crime Record Bureau - राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के अनुसार 10,159 विघार्थियों ने खुदखुशी की वर्ष 2018  मे जो कि 9905 खुदकुशी वर्ष 2017 और 9,478 खुदकुशी वर्ष 2016 से बढे हैं। ये आंकड़े आपको बता रहे होंगे कि समस्या कितनी गंभीर होते जा रही हैं । ये आंकडे अगर बढ रहे हैं तो इसका क्या कारण हैं ? अब हम थोडा अपने आस पडोस मे देखते हैं । 

आप ने कही न कही मुकुन्द मिश्रा जो कि ICST के इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और वो मुंम्बई के पनवेल मे रह रहे हैं, उनका विडिओ आप सभी ने देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो कृपया पहले देख ले फिर आगे का लेख पढे । 
मुकुंद की मनोस्थिति तो देखिये की 19 बार लगा विडिओ बनाने मे । इतना कैसे रिटेक किया की 19 बार करना पडा। मुकुंद ने बताया कि उनके पिता जी गांव के हेडमास्टर हैं और विद्वान भी हैं । समाज मे उनकी एक अलग इज्ज्त हैं ।
जैसा कि मुकुन्द ने बताया कि  पंखे को देखकर उन्होंने कह दिया कि "मुझे मशीन बनाना हैं ।" अब वो उस उम्र मे बोल दिये फिर कैसे महौल बनता गया आप ने सुना ही होगा । सोचीये कि उस उम्र मे ही पिता जी की इज्ज़त को ले कर सोचने लगे । इज्ज्त करना कोई गलत बात नहीं हैं पर इस इज्ज़त का असर अब देखने को वीडियो मे मिला । पिताजी के कहने पर बचपन के दोस्तों से मिलना बन्द । क्रिकेट और अच्छा न लगे इसलिए अपने मन को दबाते हूए खेलना बन्द ।  कहा जाता हैं न कि जैसा बीज बोओगे वैसा फल काटोगे । ध्यान देने वाली बात यह हैं कि बचपन की बात अब स्नातक की पढाई के समय खुल के आई। क्या बचपन मे अगर ये सब न होता तो आज यह वीडियो बनता ? कदापि नहीं । मुकुंद ने यह भी कहा कि पिता जी ने दोस्त बनाना और बात करना नहीं सिखाया । हम आप सभी से गुजारिश करेंगे कि आप मुकुंद के मनोस्थिति को समझने का भरसक प्रयास करे। 

आचार्य चाणक्य ने कहा हैं कि 
" पांच वर्ष लौ लालिये, दस लौ ताडन देइ।
सुतही सोलह वर्ष मे, मित्र सरसि गनि लेइ।।"

इसक मतलब यह हैं कि माता- पिता को चाहिए कि वे पांच वर्ष की आयु तक अपने बच्चों के साथ प्रेम और दुलार करें । इसके बाद जब पुत्र दस वर्ष का हो जाये तो और यदि वह गलत आदतों का शिकार हो जाये तो उसे दण्ड भी दिया जा सकता हैं । अक्सर जब बच्चे ज्यादा लाड प्यार मे गलत आदतों के शिकार हो जाते हैं और वे प्रेम से नहीं समझ रहे तो उन्हें सजा देकर सुधारा जा सकता हैं । इसके अतिरिक्त जब बच्चा सोलह वर्ष का हो जाये तो उसके बाद उनके साथ मित्रों की तरह व्यवहार करना चाहिए। 

कहने का तात्पर्य यह हैं कि जीवन की आपाधापी मे हम किधर जा रहे हैं । हमारे समाज की एक समस्या क्या हैं आप सभी परिचित हैं परंतु आवश्यकता हैं उस पर गौर करने की । हम अपने बच्चों पर पढाई को लेकर कितना दवाब बनाने लगे हैं कि हम स्वयं जान नहीं पाते या जान कर भी अनजान बनते हैं । पढाई को लेकर हम अपने बच्चों को समझाते हैं, डांटते हैं परंतु यह कौन सी बात हैं कि लोग क्या कहेंगे इस बात पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करते हैं । 
हमारा तो अपना नजरिया यह कहता हैं कि आप अपने बच्चों को अपने एवं बच्चे के अनुसार पढाई पर ध्यान दे । बहुत सारे बच्चे अपनी मानसिक स्थिति को संभाल नहीं पाते जिसके कारण आत्महत्या जैसी घटनाएं होती हैं । 
गौर करने वाली बात यह हैं कि आज हमारे देश की केन्द्र सरकार ने नयी शिक्षा नीति जो लाई हैं उसमें कितनी अच्छी तरीक़े से इन सभी परिस्थितियों को समझा गया हैं । 34 वर्षों बाद नयी शिक्षा नीति आयी हैं । उसमें आप देखिए तो आप पाएंगे कि 5 वर्ष तक की शिक्षा को बुनियादी शिक्षा का नाम दिया गया हैं । सरकार शिक्षा पर कितना बजट बनाने को प्रतिबद्वता दिखा रही हैं आप स्वयं जान सकते हैं । यह शिक्षा नीति बच्चों को अपनी कला, अपने हुनर को निखारने का अवसर दे रही हैं । यह शिक्षा नीति काफी हद तक बच्चों पर मानसिक दबाव कम करेगी । अब हमारा यह कर्तव्य बनता हैं कि हम अपने बच्चों को इतनी स्वतंत्रता प्रदान करे कि वह अपने कला व हुनर को पहचाने व उसको निखारने मे स्वयं सक्षम हो । हम दूसरों की आलोचना व टिप्पणी से बचने के लिये अपने ही बच्चों पर कई प्रकार से दबाव डालते हैं । इसका उदाहरण मुकुंद मिश्रा का वीडियो हैं । हमारा यह कर्तव्य हैं कि हम अपने बच्चों के मनोभाव को समझे ।

बच्चे कल का भविष्य हैं इसलिए उनको सवारिये न कि टिप्पणी व आलोचना से उनको किसी प्रकार का दबाव महसूस होने दे । 

धन्यवाद !!!!

नोट- आप सभी की टिप्पणी व सुझाव आपेक्षित हैं ।

Saturday, 18 July 2020

चलो चले अमेरिका !!!





 

अच्छा ऐसा क्यूँ हैं कि हमें अमेरिका, यूरोप या अन्य किसी देश मे जाने का या रहने का मन करता हैं। अगर ये दोनों चीज नहीं हो पाई तो तो एक चीज है जो  जरुर अपना लेते हैं वहा की सभ्यता एवं संस्कृति। 
हम अपनी सभ्यता व संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता व संस्कृति की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं । हम काफी हद तक पश्चिमी सभ्यता को अपनाने भी लगे हैं । 

आगे मैं कुछ कहूँ इससे पहले मैं चाहता हूँ कि आप सभी हमारे देश की प्रख्यात कवियत्री लता हया जी की एक कविता सुने । कविता का लिंक - 
विडीयों मे 27 वे मिनट से लता हया जी को सुने। 
अगर भविष्य मे यह लिंक काम नहीं करता हैं तो उसके लिये आप युट्यूब पर सर्च करें 
" वाह वाह क्या बात हैं एपिसोड 86 "

अगर आप ने विडिओ ध्यान से देखा व सुना होगा तो सोचिये कि मात्र 4 पंक्तियों मे कैसे उन्होंने हमे आईना दिखाया हैं । 

बचपन मे हमने या अभी भी दो मुहावरे पढे या सचने होंगे जो इस प्रकार है -
1- घर की मुर्गी दाल बराबर
2- दूर के ढोल सुहाने होते हैं 

हमारी संस्कृति व सभ्यता मे इतना कुछ की हमें पता ही नही हैं और हम उस पड़ोसी की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो दूसरों के घरों मे तांकझांक करता हैं । हम अगर अपनी संस्कृति को समझने लगे ना तो आप कल्पना नहीं कर सकते कि क्या कुछ संभव नहीं है । 
हमारे यहां गाय-भैंस को पाला जाता था ।बहुत प्रेम पूर्वक उन्हें घुमाने (घास चराने) ले जाते थे । यह अभी भी होता हैं पर बडी कम संख्या मे और बडी संख्या मे क्या हो रहा है कुत्ते को पालना व उसको टहलाना । मैं किसी भी पशु - पक्षी के पालने के खिलाफ नहीं हू और न ही मैं किसी पशु प्रेमी की भावनाओं को ठेस पहूंचाना चाहता हूँ। लेकिन आपत्ति इस चीज पर हैं कि गाय- भैंस को पालने पर लोगो को शर्म आती हैं और कुत्ते को टहलाना "स्टेटस सिंबल" हैं ।
आप गाय को पालने व उसकी सेवा करने से होने लाभ या मिलने वाले पुण्य से अनभिज्ञ हैं । अतः सर्वप्रथम अपनी संस्कृति को जानिये । 
हमारे पास मस्तिष्क हैं और हम उसका प्रयोग सही दिशा मे कर ही नही रहे । मस्तिष्क की वृद्धि पर ही मनुष्य के संपूर्ण विकास का बल रहा है । मनुष्य अपने मस्तिष्क के कारण ही  जीवित हैं और निरंतर प्रगतिशील हैं । लुप्त सरीसृपों (डायनासोर) व मनुष्यों के तुलनात्मक निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं । सरीसृपों का शरीर विशालकाय एवं मतिष्क छोटा होता था और हम मनुष्यो का इसके विपरीत हैं । कहने का तात्पर्य यह  कि मतिष्क ही हमारे विकास व विनाश का कारण हैं । 
हमारी संस्कृति ,सभ्यता व हमारे सनातन धर्म पर ध्यान देने की आवश्यकता है और इसी मे मानव जाति का कल्याण निहित हैं । 
हमारी संस्कृति, सभ्यता और धर्म मे आप ध्यान दे तो आप को ज्ञात होगा कि प्रत्येक समय या वस्तु के लिए जो व्यवस्था है वह मानव जाति के लिए कितना हितकर होता हैं ।
नया वर्ष पश्चिमी सभ्यता के अनुसार 1 जनवरी को मनाया जाता हैं और हमारे सनातन धर्म मे नये वर्ष का समय चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा से मनाया जाता हैं । हमारे देश के विभिन्न हिस्सों मे नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता हैं । पंजाब मे नया साल बैशाखी, सिख नानकशाही कैलेण्डर के अनुसार 14 मार्च होला मोहल्ला नया साल होता हैं । मार्च - अप्रैल मे ही बंगाली व तमिल नववर्ष आता हैं । आन्ध्रप्रदेश मे इसे उगादी (युगादी= युग +आदि कि अपभ्रंश) के रूप मे मनाया जाता हैं । महाराष्ट्र मे गुडीपाडवा के रुप मे मार्च अप्रैल के महीने मे मनाते हैं । 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व -

# इसी दिन के सूर्योदय से  ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की 
# सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया था और इन्हीं के नाम पर विक्रमी संवत का पहला दिन प्रारंभ होता हैं 
# प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक का दिन यही हैं 
# शक्ति व भक्ति के नौ दिन अर्थात नवरात्र 

भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक महत्व -
#वसंत ऋतु का आरंभ । वसंत ऋतु से उल्लास, उमंग,खुशी का आगमन 
# फसल पकने का आरंभ
# नक्षत्र शुभ स्थिति मे होते हैं 

ध्यान से  ऊपर अगर आपने पढा होगा तो यह समझ मे आया होगा कि प्रकृति व संस्कृति से किस तरह जुडे हैं हम और हम पश्चिमी सभ्यता की ओर भागते हैं । पश्चिमी सभ्यता वाले हमारी संस्कृति व सभ्यता को अपना रहे । आप सभी जानते होगें कि कई विदेशी "इस्कॉन टेंपल" कोमानते , राधा-कृष्ण भजन करते है और तो और भगवान भोलेनाथ शिव की नगरी काशी (वाराणसी) मे आकर पूजापाठ करते हैं और दीक्षा ग्रहण करते है परंतु हमे तो पश्चिमी संस्कृति भाती हैं । विदेशी पर्यटक जो आते है और पूजा पाठ करते हैं वे मानते हैं कि उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होती हैं । बाहर से कोई आकर यह स्वीकार कर सकता हैं परंतु हम नहीं । इसका कारण है वो दो मुहावरे जो मैने इस लेख के मध्य मे कहे थे । 

अतः आप सभी से हाथ जोडकर विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूँ कि अपने सनातन धर्म, अपनी सभ्यता और अपनी संस्कृति को जाने व उसकी रक्षा करे । सनातन धर्म पर थोडी और जानकारी मेरे पहले वाले लेख (ब्लॉग) मे मिलेगा जिसका शीर्षक हैं -  

भारतीय संस्कृति एवं हमारा जीवन


लिंक(URL  https://mishrash.blogspot.com/2020/07/blog-post.html?m=1 )

Wednesday, 15 July 2020

कैसे नौकरी लगेगी ?? क्या करु ??


आज हम कोरोना महामारी का शिक्षा पर कैसे और कितना असर पडा हैं इसके बारे मे कुछ बातें और तथ्य रखेंगे। जैसा की आप सभी को ज्ञात हैं कि जुलाई महीने मे इस महामारी ने विकराल रुप लेना प्रारंभ कर दिया है । इस महामारी के कारण प्रत्येक व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से प्रभावित हुआ है और हो भी रहा हैं । 
इस महामारी का असर शिक्षा, व्यवहार, स्वास्थ्य या अन्य कोई क्षेत्र हो सब पर हुआ हैं परंतु मैं शिक्षा के क्षेत्र पर हुये प्रभाव का जिक्र आप सभी के समक्ष करना चाहता हूँ क्योंकि एक होनहार विघार्थी ने अपना दर्द व अपनी चिंता मुझसे व्यक्त की । इस लेख के माध्यम से मैं उस होनहार विघार्थी के साथ-साथ अन्य सभी विघार्थियों के मनोभावों को आप सभी के सामने रखना चाहता हूँ ।  मेरा आप सभी से निवेदन हैं कि आप और हम मिलकर उन सभी विघार्थियों के साथ खडे रहे और उन्हें विश्वास दिलाये कि सब अच्छा होगा बस अभी धैर्य रखें और स्वयं को सुरक्षित रखे ।
आइये थोडा आंकड़ों पर बात करते हैं । वर्ष 2019 तक भारत मे 900 से ज्यादा विश्वविद्यालय व 40,000 से ज्यादा कालेज थे । मानव संसाधन विकास मंत्रालय के 2011-2012  के आंकड़ों के अनुसार 1.3 मिलीयन स्कूल भारत मे थे और अब बात की जाये तो 1.5 मिलीयन से भी ज्यादा होंगे। 
आप ध्यान दीजिए कि इतनी बडी संख्या मे स्कूल से लेकर स्नातक (ग्रेजुएशन) एवं परास्नातक(पोस्ट ग्रेजुएशन) लोग कर रहे होंगे। पूरे साल की पढाई प्रभावित हो रही हैं । आप सभी जानते हैं कि इस प्रतियोगी परीक्षाओं के दौर मे कितना कुछ पढना पडता हैं । कुछ स्कूल - कालेज प्रयास भी कर रहे हैं पढाई कराने की आनलाईन पढाने की। 
यह तो सभी जानते हैं कि किसी भी चीज के लिये माहौल होना चाहिए विशेष तौर पर पढाई के लिये । 
स्कूल मे ही देखिए जब तक स्कूल मे हैं तब तक पढाई होती हैं और घर पहुंचते ही माहौल गायब क्योंकि फिर अब खाना खाना हैं । खाना खाने के बाद कुछ लोग सो जाते हैं व कुछ लोग खेलने निकल जाते हैं । खेलने तो अक्सर लडके निकल जाते हैं या दोस्तों के साथ घूमने, मौजमस्ती करने या "पब जी " खेलनेऔर लडकियां फोन से या किसी भी माध्यम से गप्पे लडाना शुरू कर देती हैं । कहने का तात्पर्य हैं कि माहौल नहीं होगा तो पढाई नही होगी । 

कालेज मे पढनि वाले विघार्थी क्लास मे भले कम आये पर दोस्तों के साथ "ग्रुप स्टडी" जरुर करते हैं । अब ये सब नहीं हो पा रहा है । ग्रुप स्टडी मे हंसीखुशी हम बहुत सरलता से चीजों को समझ लेते हैं । 

ये सब चीजों को इस महामारी ने छीन लिया हैं और ये समय दुबारा इन विघार्थियों को नहीं मिलेगा ।
अब इस लेख के अंतिम व गंभीर चरण पर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skill Day)होता है । इतने युवा हैं जो अपनी पढाई पूरी नहीं टर पा रहे हैं तो कैसे वो अपने कौशल को पहचानेंगे व कैसे उसको निखारेंगे। सोचिये जो विघार्थी अंतिम सेमेस्टर मे होंगें या अंतिम साल मे वो कियने दुखी होगें क्योंकि उन्होंने अरमान अपने सजा लिये होंगे कि अब नौकरी या व्यवसाय करना हैं । अपनी पहली कमाई से ये करना हैं, वो खरीदना हैं, यहाँ जाना है और भी बहुत कुछ। जैसा कि मैने इस लेख के प्रारंभ मे कहा था कि एक होनहार विघार्थी ने अपना दर्द व चिंता व्यक्त की थी । 
मैं और आशा करता हूँ कि आप सभी उन सभी विघार्थियों से यही कहना चाहते होंगे कि निराश व परेशान न हो । धैर्य रखें एवं इस मुश्किल परिस्थिति मे इस महामारी से खुद को सुरक्षित रखे । ऐसे अपने मानसिक तौर पर तैयार करें कि जब समय आए कि अब आप अपनी शिक्षा पूरी करके नौकरी या व्यवसाय की ओर बढ  है तो नई ऊर्जा के साथ आगे बढे। 
अंत मे यही कहूँगा कि सब्र का फल मिठा होता हैं । 

Monday, 13 July 2020

यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।



 
इक नजर मे ही तुझे अपना मान बैठे थे 
कुछ पता ना था क्या होगा पर अपना बनाने का ठान बैठे थे 
हम हर इक पल मे इक नई  दुनिया का अरमान लगा बैठे थे 
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं ।।

जब जब  नजरे मिलती थी न जाने कहा से मुस्कान आती थी चेहरे पे 
दिल की धडकने बढती थी न जाने कहा से लफ्ज़ ठहर जाते थे लबों पे 
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं ।।

हर बार कोशिश करते थे कुछ कहने की पर
कभी कुछ कह नहीं पाते कभी कुछ और कह जाते
हमने तो न जाने कितने पल ऐसे ही गुजार दिये
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।


जिस दिन लफ्जों ने शरम से बगावत कर दी 
आँखें पहले घबरायी फिर पलकों ने कमान सभांल ली 
दिल की धडकने बढती रही और लबों ने दरवाजे खोल दिऐ
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।

फिर वो पल आया जिसमें  दुनिया अच्छी लगने लगती थी
हाथों मे हाथों को लेकर कितने ही सुबह शाम बनती थी 
एक ही प्याले मे काँफी की चुस्कियां मिठास जगाती थी ।।
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।

बस अब और क्या कहूँ पहले प्यार पर
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।








Sunday, 12 July 2020

चला गया जब वो





हमने मोहब्बत कहा पढी थी वरना
तुम्हारे इरादों पहले पहचान लेते ।।

.................................

इश्क प्यार मोहब्बत और जो भी था सब तुझसे था  मेरा ।
जब छोड़ गयीं हो सब तो ये जान लो जख्म दिया है गहरा ।।
..........................................

तु आई और चली भी गई 
न आने का पूछा और न जाने का 
गम इस चीज का हैं भी नही हमें पर
तु रहती तो दुनियां भी हसीन होतीं

तुरंत गोली मार दो !!!



शीर्षक आज के समय के अनुसार लिया गया है । 10 जुलाई 2020 को जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश मे एक अपराधी विकास दूबे का इनकाउंटर हो गया । इस इनकाउंटर पर भिन्न- भिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाए आपको देखने एवं सुनने को मिल रही होंगी । एक बात आप सबसे जरुर कहना चाहूँगा कि हर बार त्वरित कार्यवाही या निर्णय नहीं लिए जा सकते खास तौर पर जब किसी के जीवन या मरण को प्रश्न हो ।आप सभी को थोडा सा कुछ समझाने और किसी चीज की तरफ ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूँ जिससे इस लेख के अंत मे आप सही व गलत का आकलन कर पाएंगे । 


"वास्तव" फिल्म जो 7 अक्टूबर 1999 को महेश मांजरेकर के निर्देशन मे जनता के बीच आई और थियेटर मे लगी । संजय दत्त जी का किरदार  "रघु" प्रसंशनीय था । "पच्चास तोला" यह डाँयलाग भी प्रचलित हुआ था । इस फिल्म मे "रघु" कैसे और किन परिस्थितियों मे अपराधी बना आप सबने देखा । जब पहली बार अपराध हो जाता हैं एक पुलिस मित्र साथ देता है । फिर थोड़ा और बडा अपराधी हो जाने पर उससे बडा अपराधी साथ देता है अंततः बडे कारनामों के बाद आते हैं "नेता जी"  और यही "रघु" के किरदार का अंतिम पडाव प्रारंभ है । "रघु" के किरदार ने फिल्म के अंतिम समय मे नेता जी से कहा भी कि - " सबसे बडे गुनहगार तो तुम लोग हो , तुम लोग ही पैदा करते हो गुंडे ।"

कोई भी एसे ही अपराधी नहीं बन जाता । मैं या कोई भी इस बात से न सहमत है और न होगा कि कैसी भी परिस्थिति हो हथियार उठाना सही कदम हैं । यह कोई बात ही नहीं हैं । सभी के जीवन मे समस्याएं है और सबकी अपनी अलग - अलग परिस्थितियाँ होती हैं । इसलिए हथियार उठाना सही विकल्प नहीं हैं । 
आचार्य चाणक्य ने कहा था कि " अपने अवसर की प्रतिक्षा करो।" विपरीत परिस्थिति मे संयम से काम लेना चाहिए और अपने परिस्थिति की सही होने की प्रतिक्षा करिए और स्वयं भी प्रयास करते रहिये जिससे जल्द ही समय अनुकूल हो । प्रतिक्षा करके अगर आप कोई भी उत्तर या जवाब देते हैं तो निश्चय ही आप का वो उत्तर प्रभावशाली एवं सही होगा क्योंकि प्रतिक्षा करने के दौरान आप ने सब परिस्थितियों को अच्छे से जांच- परख लिया होगा। 
आप स्वयं का उदाहरण लिजिए कि जब आप छोटे थे या आप स्वयं माता या पिता हैं तो आपसे या आपने अपने बच्चों से कहते होंगे या कहा होगा कि "बेटा/बेटी कोई भी काम करने मे जल्दबाज़ी मत किया करो।"  आप सबको बताउं कि मेरे माता - पिता जी आज भी मुझे यह कहते हैं । 
इसलिए किसी भी चीज पर त्वरित कार्यवाही या निर्णय अहितकारी ही होगा । 
एक और उदाहरण देता हूँ । हमारे देश मे क्रिकेट को बहुत देखा जाता हैं और बहुत लगाव भी हैं । जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता हैं तो रोमांच चरम सीमा पर होता हैं । क्रिकेट के वर्तमान मे तीन प्रारुप हैं - 
टेस्ट क्रिकेट
एकदिवसीय (50 ओवर)
20-20 ओवर 

पहले टेस्ट क्रिकेट को कम लोग देखते थे क्योंकि बहुत दिनों तक चलता था । लोगों एकदिवसीय यानि 50 ओवर का मैच देखना पसंद करते थे और अब 20-20 ओवर का मैच पसंद आता है । इसका कारण है - धैर्य, प्रतिक्षा ।

हमारे अन्दर ये दोनों नहीं रहा अब। उदाहरण ऐसे बहुत है,जैसे इन्टरनेट की स्पीड, कि जो यह बताते हैं कि अब धैर्य कम हो गया हैं । 
इतने उदाहरण या इतनी बात इसलिये कही गयी हैं जिससे प्रमुख बात पर ध्यान बना रहे और आप समझ सके और स्वंय तुलना कर सके । 

 हमारे देश-प्रदेश मे बहुत अपराधी हुये हैं और ज्यादा जानकारी चाहिए तो सब कुछ गूगल पर है । हर एक अपराधी किसी राजनेता या किसी राजनीतिक पार्टी के संरक्षण या संपर्क मे जरुर रहा है । यह सत्य हैं और आवश्यक है कि अपराधी को सजा मिले परंतु उसको शह देने वाले, उसको बढावा देने वाले को छोड़ देना चाहिए ? 
एक साधारण व्यक्ति अगर किसी भी छोटी घटना को करते हुये देखा हो या उस घटना के बारे मे कुछ जानता हो या किसी कारणवश उसमें भागीदार बन गया हो तो क्या कानुनी धाराएं नहीं लगेंगी या पुलिस उसे ऐसे ही जाने देगी? कतई नहीं । सबुत छुपाने के जुर्म मे आप के ऊपर धाराएं लगा दी जायेंंगी । आप सोचिए कि जो अपराध को या अपराधी को शह दे रहा हो क्या वह किसी भी कानूनी धाराओं का हकदार नहीं है ? 
भारत पर पिछले 50-60 वर्षों से आतंकवादी हमले हो रहे हैं । प्रतिदिन 1,2 या 4 या 5 आतंकवादी मारे जा रहे हैं तो क्या आतंकवादी कम हूए- नही। क्योंकि आतंकवादी फिर से आजाएंगे क्योंकि कोई उन्हें बढा रहा हैं । हमारा यह मत है कि जब भी कोई अपराधी पकडा जाये उसके "आका" यानी उसको शह देने वाले को पकडो और पहले उसको सजा दो फिर उसको जिसने काम किया क्योंकि अपराधी तो दोनों हैं । 

अब जो कहने जा रहा हूँ विश्वास करिये अगर यह लोगों ने अपना लिया तो आप क्रांति होते देखेंगे । 
"मेरा उन सभी से निवेदन हैं जो किसी कारणवश अनैतिक या कि आपराधिक कृत्यों मे लिप्त हैं या फंस गये हैं तो आप जिनके शह मे हैं या जिनके लिये आप काम कर रहे हैं या जिनके कारण आपका नाम बढ रहा है उनसे जुड़ा हर सबूत अपने पास रखें। कोई फोटो हो, वीडियो हो,काल रिकॉर्ड, काल की रिकॉर्डिंग हो सब अपने पास गुप्त रखिए। "

आप जरूर उनके लिए काम कर रहे होंगे परंतु जिस दिन आपको आभास हो कि कुछ तो अनहोनी होने वाली हैं और जिसके लिये आप काम कर रहे हैं और वो आपका साथ नहीं दे रहा तो सारे सबुत किसी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दीजिये । 
मै तो यह कहुंगा कि सबको ऐसा करना चाहिए जो भी किसी कारणवश अपराध के संसार मे है । 

विश्वास करिए कि अगर यह हो गया तो न अपराधी होंगे और न उनको शह देने वाले उनके "आका"

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...