अच्छा ऐसा क्यूँ हैं कि हमें अमेरिका, यूरोप या अन्य किसी देश मे जाने का या रहने का मन करता हैं। अगर ये दोनों चीज नहीं हो पाई तो तो एक चीज है जो जरुर अपना लेते हैं वहा की सभ्यता एवं संस्कृति।
हम अपनी सभ्यता व संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता व संस्कृति की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं । हम काफी हद तक पश्चिमी सभ्यता को अपनाने भी लगे हैं ।
आगे मैं कुछ कहूँ इससे पहले मैं चाहता हूँ कि आप सभी हमारे देश की प्रख्यात कवियत्री लता हया जी की एक कविता सुने । कविता का लिंक -
विडीयों मे 27 वे मिनट से लता हया जी को सुने।
अगर भविष्य मे यह लिंक काम नहीं करता हैं तो उसके लिये आप युट्यूब पर सर्च करें
" वाह वाह क्या बात हैं एपिसोड 86 "
अगर आप ने विडिओ ध्यान से देखा व सुना होगा तो सोचिये कि मात्र 4 पंक्तियों मे कैसे उन्होंने हमे आईना दिखाया हैं ।
बचपन मे हमने या अभी भी दो मुहावरे पढे या सचने होंगे जो इस प्रकार है -
1- घर की मुर्गी दाल बराबर
2- दूर के ढोल सुहाने होते हैं
हमारी संस्कृति व सभ्यता मे इतना कुछ की हमें पता ही नही हैं और हम उस पड़ोसी की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो दूसरों के घरों मे तांकझांक करता हैं । हम अगर अपनी संस्कृति को समझने लगे ना तो आप कल्पना नहीं कर सकते कि क्या कुछ संभव नहीं है ।
हमारे यहां गाय-भैंस को पाला जाता था ।बहुत प्रेम पूर्वक उन्हें घुमाने (घास चराने) ले जाते थे । यह अभी भी होता हैं पर बडी कम संख्या मे और बडी संख्या मे क्या हो रहा है कुत्ते को पालना व उसको टहलाना । मैं किसी भी पशु - पक्षी के पालने के खिलाफ नहीं हू और न ही मैं किसी पशु प्रेमी की भावनाओं को ठेस पहूंचाना चाहता हूँ। लेकिन आपत्ति इस चीज पर हैं कि गाय- भैंस को पालने पर लोगो को शर्म आती हैं और कुत्ते को टहलाना "स्टेटस सिंबल" हैं ।
आप गाय को पालने व उसकी सेवा करने से होने लाभ या मिलने वाले पुण्य से अनभिज्ञ हैं । अतः सर्वप्रथम अपनी संस्कृति को जानिये ।
हमारे पास मस्तिष्क हैं और हम उसका प्रयोग सही दिशा मे कर ही नही रहे । मस्तिष्क की वृद्धि पर ही मनुष्य के संपूर्ण विकास का बल रहा है । मनुष्य अपने मस्तिष्क के कारण ही जीवित हैं और निरंतर प्रगतिशील हैं । लुप्त सरीसृपों (डायनासोर) व मनुष्यों के तुलनात्मक निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं । सरीसृपों का शरीर विशालकाय एवं मतिष्क छोटा होता था और हम मनुष्यो का इसके विपरीत हैं । कहने का तात्पर्य यह कि मतिष्क ही हमारे विकास व विनाश का कारण हैं ।
हमारी संस्कृति ,सभ्यता व हमारे सनातन धर्म पर ध्यान देने की आवश्यकता है और इसी मे मानव जाति का कल्याण निहित हैं ।
हमारी संस्कृति, सभ्यता और धर्म मे आप ध्यान दे तो आप को ज्ञात होगा कि प्रत्येक समय या वस्तु के लिए जो व्यवस्था है वह मानव जाति के लिए कितना हितकर होता हैं ।
नया वर्ष पश्चिमी सभ्यता के अनुसार 1 जनवरी को मनाया जाता हैं और हमारे सनातन धर्म मे नये वर्ष का समय चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा से मनाया जाता हैं । हमारे देश के विभिन्न हिस्सों मे नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता हैं । पंजाब मे नया साल बैशाखी, सिख नानकशाही कैलेण्डर के अनुसार 14 मार्च होला मोहल्ला नया साल होता हैं । मार्च - अप्रैल मे ही बंगाली व तमिल नववर्ष आता हैं । आन्ध्रप्रदेश मे इसे उगादी (युगादी= युग +आदि कि अपभ्रंश) के रूप मे मनाया जाता हैं । महाराष्ट्र मे गुडीपाडवा के रुप मे मार्च अप्रैल के महीने मे मनाते हैं ।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व -
# इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की
# सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया था और इन्हीं के नाम पर विक्रमी संवत का पहला दिन प्रारंभ होता हैं
# प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक का दिन यही हैं
# शक्ति व भक्ति के नौ दिन अर्थात नवरात्र
भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक महत्व -
#वसंत ऋतु का आरंभ । वसंत ऋतु से उल्लास, उमंग,खुशी का आगमन
# फसल पकने का आरंभ
# नक्षत्र शुभ स्थिति मे होते हैं
ध्यान से ऊपर अगर आपने पढा होगा तो यह समझ मे आया होगा कि प्रकृति व संस्कृति से किस तरह जुडे हैं हम और हम पश्चिमी सभ्यता की ओर भागते हैं । पश्चिमी सभ्यता वाले हमारी संस्कृति व सभ्यता को अपना रहे । आप सभी जानते होगें कि कई विदेशी "इस्कॉन टेंपल" कोमानते , राधा-कृष्ण भजन करते है और तो और भगवान भोलेनाथ शिव की नगरी काशी (वाराणसी) मे आकर पूजापाठ करते हैं और दीक्षा ग्रहण करते है परंतु हमे तो पश्चिमी संस्कृति भाती हैं । विदेशी पर्यटक जो आते है और पूजा पाठ करते हैं वे मानते हैं कि उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होती हैं । बाहर से कोई आकर यह स्वीकार कर सकता हैं परंतु हम नहीं । इसका कारण है वो दो मुहावरे जो मैने इस लेख के मध्य मे कहे थे ।
अतः आप सभी से हाथ जोडकर विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूँ कि अपने सनातन धर्म, अपनी सभ्यता और अपनी संस्कृति को जाने व उसकी रक्षा करे । सनातन धर्म पर थोडी और जानकारी मेरे पहले वाले लेख (ब्लॉग) मे मिलेगा जिसका शीर्षक हैं -
भारतीय संस्कृति एवं हमारा जीवन
लिंक(URL https://mishrash.blogspot.com/2020/07/blog-post.html?m=1 )

Ashwani ji..... Is lekh se mein aapki dristikon se sehmat hun.... Magar aap mera drishtikon poochenge to mujhe aapke is lekh me kuch jyada maza nahi aaya..... Jo tarak aap de rahe selaniyo ko lekar..... Unke paqshe kade hokar dekhe.... Vo apni sabhyta ko ghar ki murgi.... Aur dur ke dhol wali.... Chand se grashit hai..... Insaan hai.... Chahe vo kisi bhi dharam ka ho.... Kisi bhi desh ka ho.... Usko kisi dusre ka desh, sabhyata, cheez hamesha hi aakarshit karti hai.... Iska matlab ye nahi ki vo apni sabhyta ke viprit hai....
ReplyDeleteयह आवश्यक नहीं हैं कि कोई किसी के पक्ष से हमेशा सहमत हो। हम स्वयं यह आशा करते हैं कि हमें सत्य एवं निष्पक्ष कथन प्राप्त हो । सैलानियों के पक्ष भी हम समझते है एवं हमने ये नहीं कहा कि कोई भी धर्म या संस्कृति खराब हैं । हमें सिर्फ अपने धर्म व संस्कृति से रिश्ता रखना हैं। एक बात इतना कहना चाहता हूँ कि आकर्षण सदैव अच्छा नहीं होता। हम तो सिर्फ अपने धर्म,सभ्यता व संस्कृति को समझने, उसकों मानने के लिए निवेदन कर रहे हैं ।
ReplyDeleteबहुत खूब!! आज के जमाने में लगभग हम सभी अपनी जड़ों को भूलते जा रहे हैं। आज की इस आपा धापी में हम अपने धर्म से दूर हो रहे हैं और हमारे पास इतना भी समय नहीं बचा है कि धार्मिक कार्यों में शिरकत कर सकें, तो भला हम अपने बच्चों को धर्म से जुड़ी शिक्षा क्या दे पाएंगे!! नहीं। लिखना तो बहुत है, पर एक विनम्र निवेदन है कि हम सब अपने धर्म से दूर न हो, अपने बच्चों को संस्कार दें, पश्चिमी सभ्यता की ओर अग्रसर होने से बचें। एक बात हमेशा हमें ध्यान रखनी होगी और जिसके इतिहास में भी प्रमाण मिलते हैं वो सभ्यता नष्ट हो गई जिसने अपने धर्म की अनदेखी की है। जय हिन्द जय भारत!
ReplyDeleteसत्य वचन !!!
Deleteजैसा आपने कहा कि लिखने को बहुत है। यह एक दम सही कहा । हम लोग अपने धर्म,संस्कृति को जाने, समझे ही नहीं हैं और किसी और सभ्यता को अच्छा मान बैठे हैं । हमारा इतना कहना हैं कि सर्वप्रथम खुद को जाने ।