Wednesday, 15 July 2020

कैसे नौकरी लगेगी ?? क्या करु ??


आज हम कोरोना महामारी का शिक्षा पर कैसे और कितना असर पडा हैं इसके बारे मे कुछ बातें और तथ्य रखेंगे। जैसा की आप सभी को ज्ञात हैं कि जुलाई महीने मे इस महामारी ने विकराल रुप लेना प्रारंभ कर दिया है । इस महामारी के कारण प्रत्येक व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से प्रभावित हुआ है और हो भी रहा हैं । 
इस महामारी का असर शिक्षा, व्यवहार, स्वास्थ्य या अन्य कोई क्षेत्र हो सब पर हुआ हैं परंतु मैं शिक्षा के क्षेत्र पर हुये प्रभाव का जिक्र आप सभी के समक्ष करना चाहता हूँ क्योंकि एक होनहार विघार्थी ने अपना दर्द व अपनी चिंता मुझसे व्यक्त की । इस लेख के माध्यम से मैं उस होनहार विघार्थी के साथ-साथ अन्य सभी विघार्थियों के मनोभावों को आप सभी के सामने रखना चाहता हूँ ।  मेरा आप सभी से निवेदन हैं कि आप और हम मिलकर उन सभी विघार्थियों के साथ खडे रहे और उन्हें विश्वास दिलाये कि सब अच्छा होगा बस अभी धैर्य रखें और स्वयं को सुरक्षित रखे ।
आइये थोडा आंकड़ों पर बात करते हैं । वर्ष 2019 तक भारत मे 900 से ज्यादा विश्वविद्यालय व 40,000 से ज्यादा कालेज थे । मानव संसाधन विकास मंत्रालय के 2011-2012  के आंकड़ों के अनुसार 1.3 मिलीयन स्कूल भारत मे थे और अब बात की जाये तो 1.5 मिलीयन से भी ज्यादा होंगे। 
आप ध्यान दीजिए कि इतनी बडी संख्या मे स्कूल से लेकर स्नातक (ग्रेजुएशन) एवं परास्नातक(पोस्ट ग्रेजुएशन) लोग कर रहे होंगे। पूरे साल की पढाई प्रभावित हो रही हैं । आप सभी जानते हैं कि इस प्रतियोगी परीक्षाओं के दौर मे कितना कुछ पढना पडता हैं । कुछ स्कूल - कालेज प्रयास भी कर रहे हैं पढाई कराने की आनलाईन पढाने की। 
यह तो सभी जानते हैं कि किसी भी चीज के लिये माहौल होना चाहिए विशेष तौर पर पढाई के लिये । 
स्कूल मे ही देखिए जब तक स्कूल मे हैं तब तक पढाई होती हैं और घर पहुंचते ही माहौल गायब क्योंकि फिर अब खाना खाना हैं । खाना खाने के बाद कुछ लोग सो जाते हैं व कुछ लोग खेलने निकल जाते हैं । खेलने तो अक्सर लडके निकल जाते हैं या दोस्तों के साथ घूमने, मौजमस्ती करने या "पब जी " खेलनेऔर लडकियां फोन से या किसी भी माध्यम से गप्पे लडाना शुरू कर देती हैं । कहने का तात्पर्य हैं कि माहौल नहीं होगा तो पढाई नही होगी । 

कालेज मे पढनि वाले विघार्थी क्लास मे भले कम आये पर दोस्तों के साथ "ग्रुप स्टडी" जरुर करते हैं । अब ये सब नहीं हो पा रहा है । ग्रुप स्टडी मे हंसीखुशी हम बहुत सरलता से चीजों को समझ लेते हैं । 

ये सब चीजों को इस महामारी ने छीन लिया हैं और ये समय दुबारा इन विघार्थियों को नहीं मिलेगा ।
अब इस लेख के अंतिम व गंभीर चरण पर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skill Day)होता है । इतने युवा हैं जो अपनी पढाई पूरी नहीं टर पा रहे हैं तो कैसे वो अपने कौशल को पहचानेंगे व कैसे उसको निखारेंगे। सोचिये जो विघार्थी अंतिम सेमेस्टर मे होंगें या अंतिम साल मे वो कियने दुखी होगें क्योंकि उन्होंने अरमान अपने सजा लिये होंगे कि अब नौकरी या व्यवसाय करना हैं । अपनी पहली कमाई से ये करना हैं, वो खरीदना हैं, यहाँ जाना है और भी बहुत कुछ। जैसा कि मैने इस लेख के प्रारंभ मे कहा था कि एक होनहार विघार्थी ने अपना दर्द व चिंता व्यक्त की थी । 
मैं और आशा करता हूँ कि आप सभी उन सभी विघार्थियों से यही कहना चाहते होंगे कि निराश व परेशान न हो । धैर्य रखें एवं इस मुश्किल परिस्थिति मे इस महामारी से खुद को सुरक्षित रखे । ऐसे अपने मानसिक तौर पर तैयार करें कि जब समय आए कि अब आप अपनी शिक्षा पूरी करके नौकरी या व्यवसाय की ओर बढ  है तो नई ऊर्जा के साथ आगे बढे। 
अंत मे यही कहूँगा कि सब्र का फल मिठा होता हैं । 

6 comments:

  1. बहुत शानदार।।काफी सूक्षम विश्लेषण तात्कालिक परिस्थितियों का।।।

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर धन्यवाद ।।
      परिस्थिति पर ध्यान आकर्षित कराने वाले का मैं आभारी हूं।

      Delete
  2. बहुत बढ़िया!

    ReplyDelete
  3. Correct very true ..zindagi rahegi to naukari padhaee sab ho jayegi ..

    ReplyDelete

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...