Thursday, 5 October 2017

माँ गंगा



है पुजते माँ गंगा को हम सब
धूल देती है पाप और दे क्या रहे  इनको हम सब ||

है बस ले लेते  माँ गंगा से हम सब
ममता में दे देती माँ और दे क्या रहे है इनको हम सब ||

खेत खलिहानों मे प्रयोग करते है माँ गंगा को हम सब
ले कर अपना अन्न दे क्या रहे  है इनको हम सब ||

अपनी जरूरतों को माँ गंगा से पूरी कर लेते है हम सब
कभी सोचा भी नहीं कि दे क्या रहे  है इनको हम सब ||

दे रहे प्रदूषण और गंदगी माँ गंगा को हम सब
जोड़ दिया है नाली और फैक्ट्रियों को माँ गंगा को हम सब ने ||

है प्राणदायिनी माँ गंगा और जीवित है इनसे हम सब
न गौर किया है न सोचा कि क्या कर दिया माँ गंगा का हमने ||






Wednesday, 4 October 2017

भारत की नदियाँ












ये भारत की नदियाँ है सदियों से
है खेले हमने इनमे अठखेलियां बचपन से ||

ये भारत की नदियाँ कहती है बहुत कुछ हम से
समझो तो त्याग और समर्पण की मिसाल है इन से ||

बचपन है नदियों का जो निकलती है पहाड़ो से
ज़िन्दगी भर है  सेवा करती सबका अपने शीतल जल से ||

छुपा लेती है अपने उम्र का राज हमसे
न जाने कब मिल जाती है एक विशाल सागर से ||


क्या होगा ??

सच्चाई और ईमानदारी से क्या होगा
ये वो है जो किसी को हरिश्चन्द बना देती है ||

शालीनता और सुद्दढ़ वचनों से क्या होगा
ये वो काबिलियत है जो वाजपेयी जी बना देती है ||

उम्मीदों से और विश्वास से मुंह फेरने से क्या होगा
ये वो ताकतें है जो माँझी बना देती है ||

निरंतरता और प्रयास से क्या होगा
ये वो है जो सचिन बना देती है ||


चल उठ अभी आगे बढ़ना है तुझे

चल उठ अभी आगे बढ़ना है तुझे मत रुक मुसिबतों और परेशानियों से चल सोच कुछ नया करना है तुझे मत पड दुनिया की टिप्पणी में ||

अभी तो सब तुझे खीचेंगे आसमान को छूने से
मजबूत कर ले अपनी इरादों को 
सब एक से नहीं होते इस जहाँ मे

कुछ साथ देंगे तो कुछ साथ छोड़ देंगे ||

बन जा अर्जुन और देख अपने लक्ष्य को 

वैसे तो तीरन्दाज बहुत है इतिहासों में
बन चाणक्य और दिखा दे अपनी बुद्धिमत्ता

वैसे तो ज्ञानी बहुत है इस संसार मे ||

चल उठ अभी आगे बढ़ना है तुझे........

तेरे प्यार मे

तेरे प्यार मे जब हुआ करते थे हम
उँगलियाँ भी मोबाइल पे खुब बा खुद चला करती थी ||

तेरे साथ में जो भी पल बिताए थे हम
दिल की धड़कने भी तेरे नाम से खुद चला करती थी ||

तेरी वो घुंघराली ज़ुल्फो के इस कदर कायल थे हम
टूटे हुए ज़ुल्फ़े भी मेरे मेहज़फू चीजों मे जगह बना लिया करती थी ||

तेरे आँखों की गहरायी में जब गिरते थे हम
और डूब जाने की ख्वाइश होती और साँसे भी तेरे नाम से चला करती थी||


तेरे प्यार मे जब हुआ करते थे हम............

Tuesday, 3 October 2017

अच्छा हुआ




हम कब के तेरे प्यार मे शहीद हो गए होते
अच्छा हुआ ताकत की गोली खा रखी थी ||

हमने तो सब तुझेसे सीखा था नाटक करना
अच्छा हुआ नौटंकी वालों से मिल लिए ||

तेरे लिए गुलाब जो ला कर प्यार का इजहार करता था
शुक्र है तू गई अब पैसे तो बच रहे है ||

चलते थे हाथों में हाथ ले कर तेरा हम
अच्छा हुआ तेरे भाई ने देख लिया ||

पिज़्ज़ा बर्गर आइसक्रीम खूब खायी है मेरे से
अच्छा हुआ जो तेरा हाजमा ख़राब हो गया ||


नया दौर - परिवर्तन

साबुन तेल की खुशबू कुछ गुम सी गयी है
अब तो फॉग चल रहा है ||

सरसो के तेल की महक और चमक छुप सी गयी है
अब तो लिवॉन कंडीशनर चल रहा है||

साडी जो बनारस की चमक है वो निशानी सी रह गयी है
अब तो मिड्डी और शॉर्ट्स चल रहा है ||

शीशे(घर मे लगे बड़े शीशे) की चमक धुंधली सी हो गयी है
अब तो मोबाइल का कैमरा चल रहा है || 

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...