ये भारत की नदियाँ है सदियों से
है खेले हमने इनमे अठखेलियां बचपन से ||
ये भारत की नदियाँ कहती है बहुत कुछ हम से
समझो तो त्याग और समर्पण की मिसाल है इन से ||
बचपन है नदियों का जो निकलती है पहाड़ो से
ज़िन्दगी भर है सेवा करती सबका अपने शीतल जल से ||
छुपा लेती है अपने उम्र का राज हमसे
न जाने कब मिल जाती है एक विशाल सागर से ||

No comments:
Post a Comment