आज हमारे देश मे एक बात गौर करने वाली हैं जो हमारे निकट भविष्य मे एक बहुत विशाल एवं भयावह रूप ले सकती हैं । हमारे देश मे प्रत्येक घंटे मे एक विघार्थी सुसाइड करता हैं । NCRB (National Crime Record Bureau - राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के अनुसार 10,159 विघार्थियों ने खुदखुशी की वर्ष 2018 मे जो कि 9905 खुदकुशी वर्ष 2017 और 9,478 खुदकुशी वर्ष 2016 से बढे हैं। ये आंकड़े आपको बता रहे होंगे कि समस्या कितनी गंभीर होते जा रही हैं । ये आंकडे अगर बढ रहे हैं तो इसका क्या कारण हैं ? अब हम थोडा अपने आस पडोस मे देखते हैं ।
आप ने कही न कही मुकुन्द मिश्रा जो कि ICST के इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और वो मुंम्बई के पनवेल मे रह रहे हैं, उनका विडिओ आप सभी ने देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो कृपया पहले देख ले फिर आगे का लेख पढे ।
मुकुंद की मनोस्थिति तो देखिये की 19 बार लगा विडिओ बनाने मे । इतना कैसे रिटेक किया की 19 बार करना पडा। मुकुंद ने बताया कि उनके पिता जी गांव के हेडमास्टर हैं और विद्वान भी हैं । समाज मे उनकी एक अलग इज्ज्त हैं ।
जैसा कि मुकुन्द ने बताया कि पंखे को देखकर उन्होंने कह दिया कि "मुझे मशीन बनाना हैं ।" अब वो उस उम्र मे बोल दिये फिर कैसे महौल बनता गया आप ने सुना ही होगा । सोचीये कि उस उम्र मे ही पिता जी की इज्ज़त को ले कर सोचने लगे । इज्ज्त करना कोई गलत बात नहीं हैं पर इस इज्ज़त का असर अब देखने को वीडियो मे मिला । पिताजी के कहने पर बचपन के दोस्तों से मिलना बन्द । क्रिकेट और अच्छा न लगे इसलिए अपने मन को दबाते हूए खेलना बन्द । कहा जाता हैं न कि जैसा बीज बोओगे वैसा फल काटोगे । ध्यान देने वाली बात यह हैं कि बचपन की बात अब स्नातक की पढाई के समय खुल के आई। क्या बचपन मे अगर ये सब न होता तो आज यह वीडियो बनता ? कदापि नहीं । मुकुंद ने यह भी कहा कि पिता जी ने दोस्त बनाना और बात करना नहीं सिखाया । हम आप सभी से गुजारिश करेंगे कि आप मुकुंद के मनोस्थिति को समझने का भरसक प्रयास करे।
आचार्य चाणक्य ने कहा हैं कि
" पांच वर्ष लौ लालिये, दस लौ ताडन देइ।
सुतही सोलह वर्ष मे, मित्र सरसि गनि लेइ।।"
इसक मतलब यह हैं कि माता- पिता को चाहिए कि वे पांच वर्ष की आयु तक अपने बच्चों के साथ प्रेम और दुलार करें । इसके बाद जब पुत्र दस वर्ष का हो जाये तो और यदि वह गलत आदतों का शिकार हो जाये तो उसे दण्ड भी दिया जा सकता हैं । अक्सर जब बच्चे ज्यादा लाड प्यार मे गलत आदतों के शिकार हो जाते हैं और वे प्रेम से नहीं समझ रहे तो उन्हें सजा देकर सुधारा जा सकता हैं । इसके अतिरिक्त जब बच्चा सोलह वर्ष का हो जाये तो उसके बाद उनके साथ मित्रों की तरह व्यवहार करना चाहिए।
कहने का तात्पर्य यह हैं कि जीवन की आपाधापी मे हम किधर जा रहे हैं । हमारे समाज की एक समस्या क्या हैं आप सभी परिचित हैं परंतु आवश्यकता हैं उस पर गौर करने की । हम अपने बच्चों पर पढाई को लेकर कितना दवाब बनाने लगे हैं कि हम स्वयं जान नहीं पाते या जान कर भी अनजान बनते हैं । पढाई को लेकर हम अपने बच्चों को समझाते हैं, डांटते हैं परंतु यह कौन सी बात हैं कि लोग क्या कहेंगे इस बात पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करते हैं ।
हमारा तो अपना नजरिया यह कहता हैं कि आप अपने बच्चों को अपने एवं बच्चे के अनुसार पढाई पर ध्यान दे । बहुत सारे बच्चे अपनी मानसिक स्थिति को संभाल नहीं पाते जिसके कारण आत्महत्या जैसी घटनाएं होती हैं ।
गौर करने वाली बात यह हैं कि आज हमारे देश की केन्द्र सरकार ने नयी शिक्षा नीति जो लाई हैं उसमें कितनी अच्छी तरीक़े से इन सभी परिस्थितियों को समझा गया हैं । 34 वर्षों बाद नयी शिक्षा नीति आयी हैं । उसमें आप देखिए तो आप पाएंगे कि 5 वर्ष तक की शिक्षा को बुनियादी शिक्षा का नाम दिया गया हैं । सरकार शिक्षा पर कितना बजट बनाने को प्रतिबद्वता दिखा रही हैं आप स्वयं जान सकते हैं । यह शिक्षा नीति बच्चों को अपनी कला, अपने हुनर को निखारने का अवसर दे रही हैं । यह शिक्षा नीति काफी हद तक बच्चों पर मानसिक दबाव कम करेगी । अब हमारा यह कर्तव्य बनता हैं कि हम अपने बच्चों को इतनी स्वतंत्रता प्रदान करे कि वह अपने कला व हुनर को पहचाने व उसको निखारने मे स्वयं सक्षम हो । हम दूसरों की आलोचना व टिप्पणी से बचने के लिये अपने ही बच्चों पर कई प्रकार से दबाव डालते हैं । इसका उदाहरण मुकुंद मिश्रा का वीडियो हैं । हमारा यह कर्तव्य हैं कि हम अपने बच्चों के मनोभाव को समझे ।
बच्चे कल का भविष्य हैं इसलिए उनको सवारिये न कि टिप्पणी व आलोचना से उनको किसी प्रकार का दबाव महसूस होने दे ।
धन्यवाद !!!!
नोट- आप सभी की टिप्पणी व सुझाव आपेक्षित हैं ।
