Monday, 26 April 2021

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....


आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार हैंं- हनुमानजी ।

हनुमान जी में किसी भी संकट को हर लेने की क्षमता है और अपने भक्तों की यह सदैव रक्षा करते हैं । 

हनुमानजी के पास शक्तियों का भंडार था। माता अंजनी ने भगवान शंकर "भोलेनाथ" की पूजा तपस्या की थी और तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने पुत्र की प्राप्ति का वरदान दिया था । वो पुत्र महादेव के 11वें रुद्रावतार के रुप मे जन्म  लिए। बाल्यकाल से सही वो बहुत शक्तिशाली थे ।

हनुमानजी का नाम हनुमान कैसे पडा - 

जब हनुमानजी ने सूरज को फल समझ के निगल लिए थे तो सभी देवी- देवता जब डर गए तब इंद्र ने बाल हनुमान की ठोड़ी पर वज्र से प्रहार कर दिया। इस प्रहार से केसरी नंदन की ठोड़ी कट गई और इसी वजह से वे हनुमान कहलाए। संस्कृत में ठोड़ी को हनु कहा जाता है।

आप सभी ने हनुमान जी की सूरज निगल जाने वाली कथा के बारे में जरुर सुना होगा. जिसमे हनुमान जी सूर्य को फल समझकर निगलने की कोशिश करते हैं। 

हनुमान चालीसा के अनुसार बहुत छोटी अवस्था में जब बाल हनुमान खेल रहे थे, तब उन्हें सूरज ऐसे दिखाई दे रहा था जैसे वह कोई मीठा फल हो। उस फल को प्राप्त करने के लिए बाल हनुमान सूर्य तक उड़कर चले गए। अपनी दिव्य शक्तियों के बल से उन्होंने अपना आकार इतना बड़ा कर लिया कि सूर्य उनके मुंह में समा गया। 

हनुमान जी के पास अष्ट महासिद्धि और नौ निधि हैं । ये अष्ट महासिद्धि अणिमा, लघिमा, महिमा, ईशित्व, प्राक्रम्य, गरिमा और वहित्व हैं. इन्ही सिद्धि के सहारे उनका सूर्य के पास जाना और उसे निगलना संभव हैं। 

अपनी लघिमा सिद्धि का उपयोग करके हनुमान जी अपना वजन सूक्ष्म मतलब न के बराबर कर सकते थे ।अपने वजन को दो बार सूक्ष्म किया तो जो रामायण मे लिखा गया हैं ।

प्रथम बार जब प्रभु श्रीराम की आज्ञा पाकर माता सीता को खोजने लंका के लिए प्रस्थान किये थे तो समुद्र मे राक्षसनी मिली और सूक्ष्म रूप करके वो  उस राक्षसनी का उद्घार किये थे और दूसरी बार जब माता सीता को अशोक वाटिका मे वृक्ष के ऊपर बैठ कर प्रभु श्रीराम की मुद्रिका(अगूंठी) दी थीं ।

जैसा हमने विज्ञान में पढा  है कि जिस पार्टीकल का वजन ना के बराबर होता है वह पार्टीकल ही प्रकाश की गति से ट्रैवल कर सकता है क्योंकि उस स्थिति में उस पार्टीकल पर गुरुत्वाकर्षण बल और सेंटर ऑफ ग्रेविटी का असर नहीं होता हैं । इस तरह हनुमान जी प्रकाश की गति से भी तेज उड़कर सूर्य को निगलने के लिए पहुचे थे ।


दरअसल गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी हनुमान चालीसा के इस 18वीं चौपाई में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का वर्णन है।

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

यह दोहा अवधी भाषा में है इस दोहे का हिंदी भाषा में अर्थ है कि हनुमानजी ने एक युग सहस्त्र योजन की दूरी पर स्थित भानु यानी सूर्य को मीठा फल समझकर खा लिया था।

दोहे के हर एक शब्द के गणित को वैदिक ज्योतिष के आधार पर ऐसे समझिए-

जुग( युग) = 12000 वर्ष

एक सहस्त्र = 1000

एक जोजन (योजन) = 8 मील

भानु = सूर्य


युग x सहस्त्र x योजन = पर भानु यानि सूर्य की दूरी

12000 x 1000 x 8 मील = 96000000 मील

एक मील = 1.6 किमी

96000000 x 1.6 = 153600000 किमी

इसी के आधार गोस्वामी तुलसीदास ने बता दिया था कि सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है।

हनुमान जी के अष्ट सिद्धि में से एक महिमा हैं । इस सिद्धि से वह अपने शरीर को जितना चाहे उतना बड़ा कर सकते थे। इसलिए हनुमान जी के सामने पूरी पृथ्वी ही एक फल के सामान हैं ।  विज्ञान के अनुसार कोई भी ऐसी वस्तु जिसका वजन ज्यादा और उसमे बहुत ऊर्जा हो वह ब्लैक होल बना सकती हैं और ब्लैक होल सूर्य को निगलने की क्षमता रखता हैं. सूर्य का व्यास 1.39 मिलियन कि.मी हैं जो कि पृथ्वी से कई गुना बड़ा हैं । इसे निगलने के लिए हनुमान जी को विशालकाय रूप लेना पड़ा और वे भगवान् शिव "भोलेनाथ" के ही अंश हैं जो कि असीमित ऊर्जा के प्रतीक हैं ।जिसका मतलब उस समय ब्लैक होल के लिए आवश्यक सारी चीजे मौजूद थी । जिस वजह से उन्होंने ब्लैक होल का निर्माण किया होगा और सूर्य को निगलने की कोशिश की होगी। इस ब्रह्माण्ड में  कुछ भी असंभव नहीं हैं। 

हमारे सनातन धर्म की विशेषताओं व शक्तियों का ज्ञान हमे पूर्णतया नहीं हैं इसलिए हम कई घटनाओं को काल्पनिक मानते हैं । रामसेतु आप सभी के सामने हैं । रामायण कब लिखा गया था और वास्तव मे कब वह सेतु बना था लेकिन आज भी वह सेतु हैं । अगर रामानंद द्वारा निर्मित धारावाहिक "रामायण " न आया होता तो शायद हम जान भी न पाते क्योंकि हमनें कभी रामायण या अन्य कोई भी धार्मिक ग्रंथ पढने- जानने का विचार ही नहीं किया। 

हमें हमारे धर्म ग्रंथो को काल्पनिक मानकर उन्हें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए । हमें अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करना चाहिए । इन पौराणिक कहानियों को विज्ञान के आधार पर परखना जरुरी हैं वैसे तो हमारी पौराणिक कहानियों को सही साबित करने की जरुरत नहीं हैं परन्तु जो लोग इसे कल्पना मात्र मानते हैं । 

मेरी हमेशा कोशिश होती हैं कि अपने धार्मिक मान्यताओं व धटनाओं को विज्ञान के माध्यम से जोडकर बताउ क्योंकि हमारे सनातन धर्म मे कुछ भी अकारण नहीं हुआ हैं। 


आप सभी को अन्त मे यही कहना चाहूँगा कि ..

आज से तीन सौ साल पहले मनुष्य किसी से यह कहता कि भविष्य में इंसान चाँद पर पैर रखेगा तो उसे पागल घोषित कर दिया होता लेकिन आज सिर्फ इंसान ने चाँद पर ही कदम नहीं रखा बल्कि मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश कर ली हैं । अगर इन्सान असंभव को संभव बना सकता हैं तो हनुमान जी तो भगवान हैं। 

सनातन धर्म पर हमें गौरवान्वित होना चाहिए और अपने धर्म को जानना समझना चाहिए। 


🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

जय श्री राम🙏 जय सियाराम 🙏धर्मों रक्षति रक्षितः 🙏

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️


आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...