Monday, 18 December 2017

मेरी जगह कहाँ है

तारीफ तेरी जो खूब होने लगी है
लोगो ने तेरे नए रूप को देखा जो है ||
मुस्कुराहटें तेरे  चेहरे पे बिखर रही है
लोगो ने तेरी हर नयी अदा को सराहा जो है ||
तेरी खुशियाँ भी आसमान छूने लगी है
लोगो ने तुझे पलकों पे बिठाया जो है  पर
जान ले ये तू हम तो तेरे नादानी के दीवाने है ||
इस कदर तूने अपने अरमानो के पंख को फैला दिया है कि
अब मेरी मौजूदगी भी तुझे सताने लगी है ||
हमें भी तेरी दूरी का डर सताने सा लगा है
तेरे दीवानो की कतार जो लग रही है ||
खुदा करे तू और मुस्कुराये और दीवाने हजार हो
बस मुझे इतना खबर कर दे कि कतार में मेरी जगह कहाँ है ||


ए खुद देख लेना



ए खुद ये इम्तिहान का मेरे कब अंत होगा
हमे भी है इंतज़ार मेरा सुकून का पल कब प्रारंभ होगा
जिंदगी मे बहुत तकलीफें झेल चुका हूँ
ए खुदा देख लेना कब खुशियों से मेल - जोल होगा ||

रगड़ लिया है खुद को तन मन से अब तक
मन के जख्मो के सूखने का इंतजार है अब तक ||

मिली नहीं चार पल की खुशियाँ हमे पर
मुसीबतों का पहाड़ मिलता रहा अब तक
भय नहीं है किसी भी चोट का ज़ख़्म का पर...
ए खुदा देख लेना ज़ख़्म नासूर न बना रहे ||

कहा कुछ बड़ा माँगा और मिला है हमें
छोटे-छोटे पलों ने संभाला है हमे
किसे है ख्वाहिश है बिना काँटों के हो रास्ते पर
ए खुद देख लेना कभी राहों में फूल भी मिले हमे ||



आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...