Monday, 18 December 2017

मेरी जगह कहाँ है

तारीफ तेरी जो खूब होने लगी है
लोगो ने तेरे नए रूप को देखा जो है ||
मुस्कुराहटें तेरे  चेहरे पे बिखर रही है
लोगो ने तेरी हर नयी अदा को सराहा जो है ||
तेरी खुशियाँ भी आसमान छूने लगी है
लोगो ने तुझे पलकों पे बिठाया जो है  पर
जान ले ये तू हम तो तेरे नादानी के दीवाने है ||
इस कदर तूने अपने अरमानो के पंख को फैला दिया है कि
अब मेरी मौजूदगी भी तुझे सताने लगी है ||
हमें भी तेरी दूरी का डर सताने सा लगा है
तेरे दीवानो की कतार जो लग रही है ||
खुदा करे तू और मुस्कुराये और दीवाने हजार हो
बस मुझे इतना खबर कर दे कि कतार में मेरी जगह कहाँ है ||


No comments:

Post a Comment

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...