Saturday, 18 July 2020

चलो चले अमेरिका !!!





 

अच्छा ऐसा क्यूँ हैं कि हमें अमेरिका, यूरोप या अन्य किसी देश मे जाने का या रहने का मन करता हैं। अगर ये दोनों चीज नहीं हो पाई तो तो एक चीज है जो  जरुर अपना लेते हैं वहा की सभ्यता एवं संस्कृति। 
हम अपनी सभ्यता व संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता व संस्कृति की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं । हम काफी हद तक पश्चिमी सभ्यता को अपनाने भी लगे हैं । 

आगे मैं कुछ कहूँ इससे पहले मैं चाहता हूँ कि आप सभी हमारे देश की प्रख्यात कवियत्री लता हया जी की एक कविता सुने । कविता का लिंक - 
विडीयों मे 27 वे मिनट से लता हया जी को सुने। 
अगर भविष्य मे यह लिंक काम नहीं करता हैं तो उसके लिये आप युट्यूब पर सर्च करें 
" वाह वाह क्या बात हैं एपिसोड 86 "

अगर आप ने विडिओ ध्यान से देखा व सुना होगा तो सोचिये कि मात्र 4 पंक्तियों मे कैसे उन्होंने हमे आईना दिखाया हैं । 

बचपन मे हमने या अभी भी दो मुहावरे पढे या सचने होंगे जो इस प्रकार है -
1- घर की मुर्गी दाल बराबर
2- दूर के ढोल सुहाने होते हैं 

हमारी संस्कृति व सभ्यता मे इतना कुछ की हमें पता ही नही हैं और हम उस पड़ोसी की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो दूसरों के घरों मे तांकझांक करता हैं । हम अगर अपनी संस्कृति को समझने लगे ना तो आप कल्पना नहीं कर सकते कि क्या कुछ संभव नहीं है । 
हमारे यहां गाय-भैंस को पाला जाता था ।बहुत प्रेम पूर्वक उन्हें घुमाने (घास चराने) ले जाते थे । यह अभी भी होता हैं पर बडी कम संख्या मे और बडी संख्या मे क्या हो रहा है कुत्ते को पालना व उसको टहलाना । मैं किसी भी पशु - पक्षी के पालने के खिलाफ नहीं हू और न ही मैं किसी पशु प्रेमी की भावनाओं को ठेस पहूंचाना चाहता हूँ। लेकिन आपत्ति इस चीज पर हैं कि गाय- भैंस को पालने पर लोगो को शर्म आती हैं और कुत्ते को टहलाना "स्टेटस सिंबल" हैं ।
आप गाय को पालने व उसकी सेवा करने से होने लाभ या मिलने वाले पुण्य से अनभिज्ञ हैं । अतः सर्वप्रथम अपनी संस्कृति को जानिये । 
हमारे पास मस्तिष्क हैं और हम उसका प्रयोग सही दिशा मे कर ही नही रहे । मस्तिष्क की वृद्धि पर ही मनुष्य के संपूर्ण विकास का बल रहा है । मनुष्य अपने मस्तिष्क के कारण ही  जीवित हैं और निरंतर प्रगतिशील हैं । लुप्त सरीसृपों (डायनासोर) व मनुष्यों के तुलनात्मक निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं । सरीसृपों का शरीर विशालकाय एवं मतिष्क छोटा होता था और हम मनुष्यो का इसके विपरीत हैं । कहने का तात्पर्य यह  कि मतिष्क ही हमारे विकास व विनाश का कारण हैं । 
हमारी संस्कृति ,सभ्यता व हमारे सनातन धर्म पर ध्यान देने की आवश्यकता है और इसी मे मानव जाति का कल्याण निहित हैं । 
हमारी संस्कृति, सभ्यता और धर्म मे आप ध्यान दे तो आप को ज्ञात होगा कि प्रत्येक समय या वस्तु के लिए जो व्यवस्था है वह मानव जाति के लिए कितना हितकर होता हैं ।
नया वर्ष पश्चिमी सभ्यता के अनुसार 1 जनवरी को मनाया जाता हैं और हमारे सनातन धर्म मे नये वर्ष का समय चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा से मनाया जाता हैं । हमारे देश के विभिन्न हिस्सों मे नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता हैं । पंजाब मे नया साल बैशाखी, सिख नानकशाही कैलेण्डर के अनुसार 14 मार्च होला मोहल्ला नया साल होता हैं । मार्च - अप्रैल मे ही बंगाली व तमिल नववर्ष आता हैं । आन्ध्रप्रदेश मे इसे उगादी (युगादी= युग +आदि कि अपभ्रंश) के रूप मे मनाया जाता हैं । महाराष्ट्र मे गुडीपाडवा के रुप मे मार्च अप्रैल के महीने मे मनाते हैं । 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व -

# इसी दिन के सूर्योदय से  ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की 
# सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया था और इन्हीं के नाम पर विक्रमी संवत का पहला दिन प्रारंभ होता हैं 
# प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक का दिन यही हैं 
# शक्ति व भक्ति के नौ दिन अर्थात नवरात्र 

भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक महत्व -
#वसंत ऋतु का आरंभ । वसंत ऋतु से उल्लास, उमंग,खुशी का आगमन 
# फसल पकने का आरंभ
# नक्षत्र शुभ स्थिति मे होते हैं 

ध्यान से  ऊपर अगर आपने पढा होगा तो यह समझ मे आया होगा कि प्रकृति व संस्कृति से किस तरह जुडे हैं हम और हम पश्चिमी सभ्यता की ओर भागते हैं । पश्चिमी सभ्यता वाले हमारी संस्कृति व सभ्यता को अपना रहे । आप सभी जानते होगें कि कई विदेशी "इस्कॉन टेंपल" कोमानते , राधा-कृष्ण भजन करते है और तो और भगवान भोलेनाथ शिव की नगरी काशी (वाराणसी) मे आकर पूजापाठ करते हैं और दीक्षा ग्रहण करते है परंतु हमे तो पश्चिमी संस्कृति भाती हैं । विदेशी पर्यटक जो आते है और पूजा पाठ करते हैं वे मानते हैं कि उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होती हैं । बाहर से कोई आकर यह स्वीकार कर सकता हैं परंतु हम नहीं । इसका कारण है वो दो मुहावरे जो मैने इस लेख के मध्य मे कहे थे । 

अतः आप सभी से हाथ जोडकर विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूँ कि अपने सनातन धर्म, अपनी सभ्यता और अपनी संस्कृति को जाने व उसकी रक्षा करे । सनातन धर्म पर थोडी और जानकारी मेरे पहले वाले लेख (ब्लॉग) मे मिलेगा जिसका शीर्षक हैं -  

भारतीय संस्कृति एवं हमारा जीवन


लिंक(URL  https://mishrash.blogspot.com/2020/07/blog-post.html?m=1 )

Wednesday, 15 July 2020

कैसे नौकरी लगेगी ?? क्या करु ??


आज हम कोरोना महामारी का शिक्षा पर कैसे और कितना असर पडा हैं इसके बारे मे कुछ बातें और तथ्य रखेंगे। जैसा की आप सभी को ज्ञात हैं कि जुलाई महीने मे इस महामारी ने विकराल रुप लेना प्रारंभ कर दिया है । इस महामारी के कारण प्रत्येक व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से प्रभावित हुआ है और हो भी रहा हैं । 
इस महामारी का असर शिक्षा, व्यवहार, स्वास्थ्य या अन्य कोई क्षेत्र हो सब पर हुआ हैं परंतु मैं शिक्षा के क्षेत्र पर हुये प्रभाव का जिक्र आप सभी के समक्ष करना चाहता हूँ क्योंकि एक होनहार विघार्थी ने अपना दर्द व अपनी चिंता मुझसे व्यक्त की । इस लेख के माध्यम से मैं उस होनहार विघार्थी के साथ-साथ अन्य सभी विघार्थियों के मनोभावों को आप सभी के सामने रखना चाहता हूँ ।  मेरा आप सभी से निवेदन हैं कि आप और हम मिलकर उन सभी विघार्थियों के साथ खडे रहे और उन्हें विश्वास दिलाये कि सब अच्छा होगा बस अभी धैर्य रखें और स्वयं को सुरक्षित रखे ।
आइये थोडा आंकड़ों पर बात करते हैं । वर्ष 2019 तक भारत मे 900 से ज्यादा विश्वविद्यालय व 40,000 से ज्यादा कालेज थे । मानव संसाधन विकास मंत्रालय के 2011-2012  के आंकड़ों के अनुसार 1.3 मिलीयन स्कूल भारत मे थे और अब बात की जाये तो 1.5 मिलीयन से भी ज्यादा होंगे। 
आप ध्यान दीजिए कि इतनी बडी संख्या मे स्कूल से लेकर स्नातक (ग्रेजुएशन) एवं परास्नातक(पोस्ट ग्रेजुएशन) लोग कर रहे होंगे। पूरे साल की पढाई प्रभावित हो रही हैं । आप सभी जानते हैं कि इस प्रतियोगी परीक्षाओं के दौर मे कितना कुछ पढना पडता हैं । कुछ स्कूल - कालेज प्रयास भी कर रहे हैं पढाई कराने की आनलाईन पढाने की। 
यह तो सभी जानते हैं कि किसी भी चीज के लिये माहौल होना चाहिए विशेष तौर पर पढाई के लिये । 
स्कूल मे ही देखिए जब तक स्कूल मे हैं तब तक पढाई होती हैं और घर पहुंचते ही माहौल गायब क्योंकि फिर अब खाना खाना हैं । खाना खाने के बाद कुछ लोग सो जाते हैं व कुछ लोग खेलने निकल जाते हैं । खेलने तो अक्सर लडके निकल जाते हैं या दोस्तों के साथ घूमने, मौजमस्ती करने या "पब जी " खेलनेऔर लडकियां फोन से या किसी भी माध्यम से गप्पे लडाना शुरू कर देती हैं । कहने का तात्पर्य हैं कि माहौल नहीं होगा तो पढाई नही होगी । 

कालेज मे पढनि वाले विघार्थी क्लास मे भले कम आये पर दोस्तों के साथ "ग्रुप स्टडी" जरुर करते हैं । अब ये सब नहीं हो पा रहा है । ग्रुप स्टडी मे हंसीखुशी हम बहुत सरलता से चीजों को समझ लेते हैं । 

ये सब चीजों को इस महामारी ने छीन लिया हैं और ये समय दुबारा इन विघार्थियों को नहीं मिलेगा ।
अब इस लेख के अंतिम व गंभीर चरण पर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skill Day)होता है । इतने युवा हैं जो अपनी पढाई पूरी नहीं टर पा रहे हैं तो कैसे वो अपने कौशल को पहचानेंगे व कैसे उसको निखारेंगे। सोचिये जो विघार्थी अंतिम सेमेस्टर मे होंगें या अंतिम साल मे वो कियने दुखी होगें क्योंकि उन्होंने अरमान अपने सजा लिये होंगे कि अब नौकरी या व्यवसाय करना हैं । अपनी पहली कमाई से ये करना हैं, वो खरीदना हैं, यहाँ जाना है और भी बहुत कुछ। जैसा कि मैने इस लेख के प्रारंभ मे कहा था कि एक होनहार विघार्थी ने अपना दर्द व चिंता व्यक्त की थी । 
मैं और आशा करता हूँ कि आप सभी उन सभी विघार्थियों से यही कहना चाहते होंगे कि निराश व परेशान न हो । धैर्य रखें एवं इस मुश्किल परिस्थिति मे इस महामारी से खुद को सुरक्षित रखे । ऐसे अपने मानसिक तौर पर तैयार करें कि जब समय आए कि अब आप अपनी शिक्षा पूरी करके नौकरी या व्यवसाय की ओर बढ  है तो नई ऊर्जा के साथ आगे बढे। 
अंत मे यही कहूँगा कि सब्र का फल मिठा होता हैं । 

Monday, 13 July 2020

यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।



 
इक नजर मे ही तुझे अपना मान बैठे थे 
कुछ पता ना था क्या होगा पर अपना बनाने का ठान बैठे थे 
हम हर इक पल मे इक नई  दुनिया का अरमान लगा बैठे थे 
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं ।।

जब जब  नजरे मिलती थी न जाने कहा से मुस्कान आती थी चेहरे पे 
दिल की धडकने बढती थी न जाने कहा से लफ्ज़ ठहर जाते थे लबों पे 
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं ।।

हर बार कोशिश करते थे कुछ कहने की पर
कभी कुछ कह नहीं पाते कभी कुछ और कह जाते
हमने तो न जाने कितने पल ऐसे ही गुजार दिये
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।


जिस दिन लफ्जों ने शरम से बगावत कर दी 
आँखें पहले घबरायी फिर पलकों ने कमान सभांल ली 
दिल की धडकने बढती रही और लबों ने दरवाजे खोल दिऐ
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।

फिर वो पल आया जिसमें  दुनिया अच्छी लगने लगती थी
हाथों मे हाथों को लेकर कितने ही सुबह शाम बनती थी 
एक ही प्याले मे काँफी की चुस्कियां मिठास जगाती थी ।।
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।

बस अब और क्या कहूँ पहले प्यार पर
यही तो पहले प्यार की खुबी हैं।।








Sunday, 12 July 2020

चला गया जब वो





हमने मोहब्बत कहा पढी थी वरना
तुम्हारे इरादों पहले पहचान लेते ।।

.................................

इश्क प्यार मोहब्बत और जो भी था सब तुझसे था  मेरा ।
जब छोड़ गयीं हो सब तो ये जान लो जख्म दिया है गहरा ।।
..........................................

तु आई और चली भी गई 
न आने का पूछा और न जाने का 
गम इस चीज का हैं भी नही हमें पर
तु रहती तो दुनियां भी हसीन होतीं

तुरंत गोली मार दो !!!



शीर्षक आज के समय के अनुसार लिया गया है । 10 जुलाई 2020 को जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश मे एक अपराधी विकास दूबे का इनकाउंटर हो गया । इस इनकाउंटर पर भिन्न- भिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाए आपको देखने एवं सुनने को मिल रही होंगी । एक बात आप सबसे जरुर कहना चाहूँगा कि हर बार त्वरित कार्यवाही या निर्णय नहीं लिए जा सकते खास तौर पर जब किसी के जीवन या मरण को प्रश्न हो ।आप सभी को थोडा सा कुछ समझाने और किसी चीज की तरफ ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूँ जिससे इस लेख के अंत मे आप सही व गलत का आकलन कर पाएंगे । 


"वास्तव" फिल्म जो 7 अक्टूबर 1999 को महेश मांजरेकर के निर्देशन मे जनता के बीच आई और थियेटर मे लगी । संजय दत्त जी का किरदार  "रघु" प्रसंशनीय था । "पच्चास तोला" यह डाँयलाग भी प्रचलित हुआ था । इस फिल्म मे "रघु" कैसे और किन परिस्थितियों मे अपराधी बना आप सबने देखा । जब पहली बार अपराध हो जाता हैं एक पुलिस मित्र साथ देता है । फिर थोड़ा और बडा अपराधी हो जाने पर उससे बडा अपराधी साथ देता है अंततः बडे कारनामों के बाद आते हैं "नेता जी"  और यही "रघु" के किरदार का अंतिम पडाव प्रारंभ है । "रघु" के किरदार ने फिल्म के अंतिम समय मे नेता जी से कहा भी कि - " सबसे बडे गुनहगार तो तुम लोग हो , तुम लोग ही पैदा करते हो गुंडे ।"

कोई भी एसे ही अपराधी नहीं बन जाता । मैं या कोई भी इस बात से न सहमत है और न होगा कि कैसी भी परिस्थिति हो हथियार उठाना सही कदम हैं । यह कोई बात ही नहीं हैं । सभी के जीवन मे समस्याएं है और सबकी अपनी अलग - अलग परिस्थितियाँ होती हैं । इसलिए हथियार उठाना सही विकल्प नहीं हैं । 
आचार्य चाणक्य ने कहा था कि " अपने अवसर की प्रतिक्षा करो।" विपरीत परिस्थिति मे संयम से काम लेना चाहिए और अपने परिस्थिति की सही होने की प्रतिक्षा करिए और स्वयं भी प्रयास करते रहिये जिससे जल्द ही समय अनुकूल हो । प्रतिक्षा करके अगर आप कोई भी उत्तर या जवाब देते हैं तो निश्चय ही आप का वो उत्तर प्रभावशाली एवं सही होगा क्योंकि प्रतिक्षा करने के दौरान आप ने सब परिस्थितियों को अच्छे से जांच- परख लिया होगा। 
आप स्वयं का उदाहरण लिजिए कि जब आप छोटे थे या आप स्वयं माता या पिता हैं तो आपसे या आपने अपने बच्चों से कहते होंगे या कहा होगा कि "बेटा/बेटी कोई भी काम करने मे जल्दबाज़ी मत किया करो।"  आप सबको बताउं कि मेरे माता - पिता जी आज भी मुझे यह कहते हैं । 
इसलिए किसी भी चीज पर त्वरित कार्यवाही या निर्णय अहितकारी ही होगा । 
एक और उदाहरण देता हूँ । हमारे देश मे क्रिकेट को बहुत देखा जाता हैं और बहुत लगाव भी हैं । जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता हैं तो रोमांच चरम सीमा पर होता हैं । क्रिकेट के वर्तमान मे तीन प्रारुप हैं - 
टेस्ट क्रिकेट
एकदिवसीय (50 ओवर)
20-20 ओवर 

पहले टेस्ट क्रिकेट को कम लोग देखते थे क्योंकि बहुत दिनों तक चलता था । लोगों एकदिवसीय यानि 50 ओवर का मैच देखना पसंद करते थे और अब 20-20 ओवर का मैच पसंद आता है । इसका कारण है - धैर्य, प्रतिक्षा ।

हमारे अन्दर ये दोनों नहीं रहा अब। उदाहरण ऐसे बहुत है,जैसे इन्टरनेट की स्पीड, कि जो यह बताते हैं कि अब धैर्य कम हो गया हैं । 
इतने उदाहरण या इतनी बात इसलिये कही गयी हैं जिससे प्रमुख बात पर ध्यान बना रहे और आप समझ सके और स्वंय तुलना कर सके । 

 हमारे देश-प्रदेश मे बहुत अपराधी हुये हैं और ज्यादा जानकारी चाहिए तो सब कुछ गूगल पर है । हर एक अपराधी किसी राजनेता या किसी राजनीतिक पार्टी के संरक्षण या संपर्क मे जरुर रहा है । यह सत्य हैं और आवश्यक है कि अपराधी को सजा मिले परंतु उसको शह देने वाले, उसको बढावा देने वाले को छोड़ देना चाहिए ? 
एक साधारण व्यक्ति अगर किसी भी छोटी घटना को करते हुये देखा हो या उस घटना के बारे मे कुछ जानता हो या किसी कारणवश उसमें भागीदार बन गया हो तो क्या कानुनी धाराएं नहीं लगेंगी या पुलिस उसे ऐसे ही जाने देगी? कतई नहीं । सबुत छुपाने के जुर्म मे आप के ऊपर धाराएं लगा दी जायेंंगी । आप सोचिए कि जो अपराध को या अपराधी को शह दे रहा हो क्या वह किसी भी कानूनी धाराओं का हकदार नहीं है ? 
भारत पर पिछले 50-60 वर्षों से आतंकवादी हमले हो रहे हैं । प्रतिदिन 1,2 या 4 या 5 आतंकवादी मारे जा रहे हैं तो क्या आतंकवादी कम हूए- नही। क्योंकि आतंकवादी फिर से आजाएंगे क्योंकि कोई उन्हें बढा रहा हैं । हमारा यह मत है कि जब भी कोई अपराधी पकडा जाये उसके "आका" यानी उसको शह देने वाले को पकडो और पहले उसको सजा दो फिर उसको जिसने काम किया क्योंकि अपराधी तो दोनों हैं । 

अब जो कहने जा रहा हूँ विश्वास करिये अगर यह लोगों ने अपना लिया तो आप क्रांति होते देखेंगे । 
"मेरा उन सभी से निवेदन हैं जो किसी कारणवश अनैतिक या कि आपराधिक कृत्यों मे लिप्त हैं या फंस गये हैं तो आप जिनके शह मे हैं या जिनके लिये आप काम कर रहे हैं या जिनके कारण आपका नाम बढ रहा है उनसे जुड़ा हर सबूत अपने पास रखें। कोई फोटो हो, वीडियो हो,काल रिकॉर्ड, काल की रिकॉर्डिंग हो सब अपने पास गुप्त रखिए। "

आप जरूर उनके लिए काम कर रहे होंगे परंतु जिस दिन आपको आभास हो कि कुछ तो अनहोनी होने वाली हैं और जिसके लिये आप काम कर रहे हैं और वो आपका साथ नहीं दे रहा तो सारे सबुत किसी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दीजिये । 
मै तो यह कहुंगा कि सबको ऐसा करना चाहिए जो भी किसी कारणवश अपराध के संसार मे है । 

विश्वास करिए कि अगर यह हो गया तो न अपराधी होंगे और न उनको शह देने वाले उनके "आका"

Thursday, 9 July 2020

भारतीय संस्कृति एवं हमारा जीवन


 भारतीय संस्कृति एवं हमारा जीवन 



हम एक साधारण मनुष्य हैं । हमारा जन्म एक बालक या बालिका के रूप मे होता हैं । हमारे कर्म ही हमें मान सम्मान या अपयश दिलाते हैं । हमारे सनातन धर्म मे ही इतना कुछ हैं कि सिर्फ उसको ही ध्यान मे रख कर आगे बढे तो जीवन सरल एवं सुगम हो जाएगा  परन्तु यह भी हैं कि प्रत्येक व्यक्ति की अपने जीवन को सरल एवं सुगम बनाने की अलग - अलग सोच एवं परिभाषा हैं । बहुत से लोगों ने रामायण, महाभारत पढा होगा एवं कई प्रकार के धारावाहिक (सीरियल) देखे होंगे । हमारे धर्म ने हमें इतनी स्वतंत्रता दे रखी हैं जितनी हम अपने जीवन मे किसी को देना नहीं चाहते या देते ही नहीं हैं । 
हमने पढा भी और सुना भी होगा कि ऋषि मुनि  अपने परिश्रम व तप से क्या नहीं अर्जित कर लेते थे ? क्या हमनें कभी उसी प्रकार का परिश्रम व तप करने की सोची ?
वर्तमान मे कई प्रकार के लोग हैं जैसे हाथ की पाँचों ऊँगलियाँ ।
कुछ लोगों ईश्वर मे बहुत ज्यादा आस्था रखते हैं , कुछ लोग बिल्कुल नहीं रखते, कुछ लोग थोडा बहुत मानते हैं और लोग यह कहते हैं कि भगवान का तो पता  नहीं परंतु कुछ तो है जो यह संसार चला रहा हैं । 
हमारा यह मत हैं कि मानो तो पूरा मानो नहीं तो बिल्कुल नहीं । हमारें धर्म मे बाध्य नहीं किया जाता हैं कि आपको पुजा करनी ही हैं । 
भगवान के ऊपर ऊँगली उठाना अत्यंत सरल हैं क्योंकि वो सामने से आकर आपको जवाब नहीं देते । कभी अपने जान पहचान मे जो आपसे बडा या छोटा हो उनके बातों को काटने का प्रयास करिए या उनको बताईये कि आप गलत हैं । संभव है कि वह आपकी बात मान जाऐ , आपके कथन से सहमत हो जाऐ परंतु क्या है संभव है कि हमेशा वह आपसे सहमत होंगे ?

आप उदाहरण के तौर पर मानिए कि आप किसी छोटे बच्चे के माता जी या पिता जी हैं और किसी दिन वह आपसे कहे कि 2+2=4 क्यों होता हैं ? आप कहेंगे कि बेटा या बेटी यह गणित (मैथ) का नियम हैं । हम लोग भी यही पढे हैं । 
किसी भी तरह आप उस बच्चे को समझाऐंगे की ऐसा ही होता हैं । आपके पास उस बच्चे के प्रश्नों का उत्तर नहीं होगा और किसी तरह आप अपना पल्ला झाड़ लेंगे कि अभी तुम छोटे हो बडे हो जाओगे तो सब समझ जाओगे या ये कह दोगे आप कि मूर्ख हो और ज्यादा सवाल मत पूछो , तुम बहुत ज्ञानी नहीं हो जितना कहा जाए उतना समझो। 
अंततः आप उस छोटे से बच्चे की जिज्ञासा को शांत नहीं कर पाऐंगे । 
इस उदाहरण का तात्पर्य यह कि आप स्वयं नहीं जानते कि ऐसा क्यों हैं बस आपने बचपन मे पढ लिया और अपने दिमाग मे स्थिर कर लिया ।

हम मे से बहुत लोगों ने रामायण, भगवदगीता पढीं नहीं होगी और वेदो और पुराणों की चर्चा ही नहीं की होगी पर ईश्वर पर ऊँगली उठाने मे तनिक भी संकोच नहीं करते । आप स्वयं यह ध्यान दिजिये कि अगर यह धार्मिक ग्रंथ या पुस्तकें लिखी गयी हैं तो कुछ न कुछ तो होगा ही और बिना पढे कैसे कोई इन्हें गलत मान सकता हैं या सोचता भी क्यों हैं । 

धर्म एवं विज्ञान को अक्सर एक दूसरे का विरोधाभासी बताया जाता हैं परंतु अगर आप ध्यान देंगे तो कुछ और ही परिणाम प्राप्त होगा । अब आपको एक उदाहरण के माध्यम से आपको कुछ दिखाने का प्रयत्न करता हूँ । 

एक वृक्ष है हमारे निकट जिसकी पुजा करते हुये आप लोगों ने देखा होगा या कई लोगों ने की भी होगी । वह वृक्ष है - पीपल । अब अगर यह वृक्ष पुजा जाता है तो किसी ने ध्यान भी नहीं दिया या तनिक विचार भी नहीं किया कि क्यों ऐसा होता है । आप लोगों को बता दूं कि श्वास (सांस ) संबंधी किसी प्रकार की समस्या के लिये पीपल के पेड की छाल का अंदरूनी हिस्सा निकालकर सुखा ले । सुखे हुये इस भाग का चुर्ण बनाकर खाने से सांस संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं । इसके अलावा पीपल के पत्तों को दुध मे उबालकर पीने से भी दमा मे लाभ होता हैं ।
पुराणों मे पीपल का बहुत महत्व बताया गया हैं ।
स्कंद पुराण - 
मूलः विष्णुः स्थितो नित्यं स्कन्धे केशव एव च..
नारायणस्तु शाखासु पत्रेषु भगवान हरि...
फलेsच्युतो न संदेहः सर्व देवैः समन्वितः ...
स एव विष्णुर्द्रुम एव मूर्तो महात्मभिः सेवति पुण्यमूलः ....
यस्याश्रयः पाप सहस्त्रहन्ता भवेत्रृणांं कामदुधो गुणाढयः ।

इसका अर्थ हैं कि "पीपल की जड़ में विष्णु, तने मे केशव , शाखाओं मे नारायण , पत्तों मे हरि और फलों मे सब देवताओं से युक्त अच्युत सदा निवास करते हैं । इसका गुणों से युक्त और कामनादायक आश्रय मनुष्यों के हजारों पापों का नाश करने वाला हैं । 
पीपल मे पितरों का वास माना गया हैं । इसमें सब तीर्थों का निवास भी होता हैं इसलिए मुंडन आदि संस्कार पीपल के पेड के नीचे करवाने का प्रचलन हैं । 

यह तो हुईं धार्मिक मान्यता और अब वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक अनूठा वृक्ष हैं जो 24 घंटे आक्सीजन छोडता हैं । हम सबने स्कूल मे पढा होगा कि वृक्ष दिन मे आक्सीजन एवं रात मे कार्बनडाई आक्साइड छोडते हैं । 
अब आप ध्यान दिजिए की ऊपर हमने जिक्र किया कि पीपल लगाने से , उसके छाल का प्रयोग करने से श्वास (सांस) संबंधी समस्या दूर हो जाती हैं और वैज्ञानिकों का मत हैं कि यह वृक्ष 24 घंटे आक्सीजन देता हैं । 
कहने का अभिप्राय यह हैं कि हमारे धर्म मे बहुत कुछ हैं आवश्यकता हैं तो उसे सिर्फ पढने एवं समझने की । 

एक बार पुनः धर्म एवं विज्ञान को एक दूसरे से जोड कर कुछ समझाने का प्रयत्न करता हूं । 
हमारे सनातन धर्म मे गाय को गौ माता माना गया हैं । भगवान श्री हरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रुप मे अवतार लेकर एक ग्वाला बने और गौ सेवा की । भगवान को क्या आवश्यकता थी यह करने की । हम सबने विभिन्न प्रकार के धारावाहिक (सीरियल) देखे हैं जिसमें से प्रचलित हैं रामानंद सागर जी द्वारा निर्मित "श्रीकृष्णा "। 
इस धारावाहिक से अधिकांश लोग यह समझे कि सिर्फ कंस के पापों से मुक्ति दिलाने के लिये आए थे या प्रेम के प्रचार के लिये आए थे । परंतु क्या किसी ने ध्यान दिया कि 
 भगवान एक ग्वाले के घर मे ही क्यों पले बढे । इस अवतार से उन्होंने गौ सेवा करने को बताया एवं गौ माता बता कर यह समझाया कि यह पुज्यनीय हैं । 
गाय को पालने के बहुत लाभ है । अब तो सोशल मिडिया का समय हैं सब कुछ उपलब्ध हैं । आप गूगल पर सर्च करिए और देखिये की किसी भी पशु या पक्षी को अगर आप प्रेम और स्नेह देते हैं तो वो कैसे प्रतिक्रिया देते हैं । 

अब आते हैं गाय यानि गौ माता के " फायदे " जानने के क्योंकि हमें जहाँ फायदा या लाभ दिखता है हम दौडे चले आते हैं । 
** गाय के दूध से हार्ट, डायबिटीज, कैंसर, टीबी एवं हैजा जैसी बीमारियां दूर रहती हैं । 
** बच्चों के दिमागी विकास के लिए गाय का दूध लाभदायक माना गया हैं ।
** मीठा दूध होने के वजह से यह पित्त और गैस की समस्याओं को दूर करता हैं । यह आसानी से पच भी जाता हैं ।
** गाय के दूध मे पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटिन होता हैं जो आँखों की रोशनी को बढाता हैं । 
** गाय के कच्चे दूध से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा गोरी और चमकदार होतीं हैं । 

यह कुछ फायदे हैं बाकी के लिये आप तो समझ गए होंगे कि क्या करना हैं ।

अब आप ऊपर जितनी भी बातें कही गयीं हैं उन्हें आप गूगल पर सर्च करिए और देखिये कि यह सब सही हैं या नही । विडंबना देखिये कि हमारे धर्म ने सब कुछ बताया हैं और हमें उन पर विश्वास नहीं हैं और है किस पर - "गूगल"।

गौ माता को आप अपने घर लाईये और फायदे की सोचिए पर वस्तु या पदार्थ की नहीं आशीर्वाद की ।
अगर इतना कोई दे रहा हैं तो क्या माता कहना गलता होगा ? आशीर्वाद हमें अपने बडो का प्रत्यक्ष दिखता हैं क्या...नहीं । वो हमें महसूस होता हैं । आप गौ सेवा तो करिए फिर देखिये । अगर आप अपने घर पर नहीं रख सकते किसी भी कारण से तो कही भी गाय मिले उसे कुछ खाने को दे दे । अगर वो चोटिल हो तो किसी डॉक्टर या बहुत सी संस्थाए हैं उनको सूचित करें और यह सिर्फ गाय नहीं हर पशु पक्षी पर लागू करें ।


हमारे सनातन धर्म मे सूर्य भगवान को प्रातः स्नान करने के पश्चात तांबे के बर्तन (तांबे के लोटे) मे लाल रोली अथवा लाल पुष्प जल,अक्षत(चावल) और थोडा सा गुड मिला कर अर्पित करने को कहा जाता है । ऐसा करने के कई लाभ है जो आप को गूगल पर सर्च करने पर मिल जाएगा । वैज्ञानिकों ने माना हैं कि  सूर्य की किरणें शरीर मे मौजूद बैक्टीरिया को दूर  कर निरोग बनाने का कार्य करती है । जब हम सूर्य भगवान को जल देते हैं तो पानी की धारा से होकर सूर्य की किरणें हमारे शरीर पर पडती हैं । वैज्ञानिक सिद्धांत के अनुसार ये ठीक वैसा ही हैं जैसा सूर्य की किरणे प्रिज्म से होकर सात रंगों मे बट जाती है । इस प्रक्रिया से हमें शारिरीकक लाभ होता हैं और साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती हैं । यह तो सबको पता होगा कि सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता हैं । सुबह के समय वातावरण मे प्रदूषण कम रहता है और हवा भी शुध्द रहती है तो आप स्वयं आकलन कीजिए कि सुबह जल्दी उठकर सूर्य भगवान को जल देने के क्या लाभ है । एक बार जरा  गौर किजिए कि किसी से आपको काम निकालना है या किसी के द्वारा आप का काम होना है तो आप किसी भी तरह उसको खुश करने मे लग जाते हैं । आजकल की भाषा मे कहा जाए तो मक्खनबाजी करते है । अगर भगवान यही कहे कि मेरी पूजा करो तो ही कुछ होगा तो क्या करेंगे आप । सूर्य भगवान तो प्रत्यक्ष देवता माने गये हैं और हम एक बार सुबह जल नही दे सकते ? अब एक समस्या है कि लोग कहते हैं कि सुबह जल्दी जग नहीं पाते है तो कैसे होगा । अब इसको भी  एक उदाहरण से समझाने की कोशिश करता हूँ । कई लोगों के साथ यह घटित हुआ होगा कि किसी आवश्यक कारण से आपको अपने शहर के बाहर जाना है । सुबह 5 बजे आपकी ट्रेन हैं । आपने 4 बजे का अलार्म लगाया है जिससे जल्दी जग कर अपनी नित्य क्रियाओं को कर  आप समय से घर से निकल जाये एवं ट्रेन मे बैठ जाये। आप यह पायेंगे कि आप की नींद 3 बजे ही खुल जाती है । ऐसा क्युं होता हैं क्योंकि आप के लिये जाना आवश्यक हैं । ऐसे ही जब आपका स्वास्थ्य खराब होता हैं तो डॉक्टर कहते हैं कि सुबह टहलना चाहिए, व्यायाम करना चाहिए तो आप प्रयास करना शुरू कर देते हैं ।  कहने का तात्पर्य यह हैं कि डर-भय जब आपको लगता है तो आप ये सब करते है । इस लेख के शुरुआत मे हमने कहा हैं कि हमारे सनातन धर्म मे बहुत कुछ है आवश्यकता हैं तो सिर्फ जानने और समझने की । एक बात पर और ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि किसी भी बात की सत्यता के लिये गूगल पर सर्च करने को कहा । इसका कारण यह हैं कि हम सब गूगल पर ज्यादा भरोसा करते हैं न कि अपने सनातन धर्म मे कही गयी बातो का। गूगल पर सर्च करना है तो करिये कि -
**आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स के लिए किस भाषा का प्रयोग होगा ।
** सूर्य के पास से किस प्रकार की ध्वनि निकलती हैं । 
** नाशा जो अमेरिका का वैज्ञानिक अनुसंधान हैं उसने बताया हैं कि हनुमान चालीसा मे सूर्य और धरती की दूरी सही बतायी गयी हैं ।

अंंत मे इतना ही कहना हैं कि आप सब अपने धर्म को जानिए और समझिए और आप अपने धर्म की रक्षा करिये धर्म आपकी रक्षा अवश्य करेगा ।



आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...