है पुजते माँ गंगा को हम सब
धूल देती है पाप और दे क्या रहे इनको हम सब ||
है बस ले लेते माँ गंगा से हम सब
ममता में दे देती माँ और दे क्या रहे है इनको हम सब ||
खेत खलिहानों मे प्रयोग करते है माँ गंगा को हम सब
ले कर अपना अन्न दे क्या रहे है इनको हम सब ||
अपनी जरूरतों को माँ गंगा से पूरी कर लेते है हम सब
कभी सोचा भी नहीं कि दे क्या रहे है इनको हम सब ||
दे रहे प्रदूषण और गंदगी माँ गंगा को हम सब
जोड़ दिया है नाली और फैक्ट्रियों को माँ गंगा को हम सब ने ||
है प्राणदायिनी माँ गंगा और जीवित है इनसे हम सब
न गौर किया है न सोचा कि क्या कर दिया माँ गंगा का हमने ||

No comments:
Post a Comment