Friday, 14 July 2017

गरीब बच्चा


जब खिलौने से खेलने की उम्र मे कोई उसे बेचता फिरे
वो यही बता जाता है कि भूख से बड़ी खाव्हिशे नहीं होती ||

----------------------------------------------------------
जब देखा उस गरीब बच्चे को तो लगा कि
शायद खुदा के पास वक़्त नहीं था उसे सवारने को ||

------------------------------------------------------------


उस बच्चे की मासूम हथेलियां और पैर के तलवे जब शख्त हो गए तो लगा कि
शायद उसी ने ज़िन्दगी की असलियत बचपने मे ही समझ ली ||

---------------------------------------------------------------
उस गरीब बच्चे के वो आँखों से बहते आंसू किसी खिलौने के लिए नहीं थे
शायद उसकी सुबह की भूख मिटी नहीं थी ||

---------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...