Wednesday, 19 July 2017



घुँघट में साडी में कुमकुम में है नारी
बिंंदिया ओठलाली में है नारी
चौके ( किचन ) की ज्योति में है नारी
भारत की संस्कृति के सम्मान में है नारी

कभी बेटी कभी पत्नी और कभी माँ में है नारी
कभी दादी कभी नानी में है नारी
हर मीठे रिश्ते की पहचान है इससे
पर अब लोग भूल रहे कि सब सम्मान में है नारी ||

हर तरफ परेशान है वो नारी
हर तरफ तिरस्कार झेल रही है वो नारी
जिसे पलकों पे बिठाना चाहिए वो
हर तरफ शिकार हो रही है वो नारी ||

कब तब जुल्म सहेगी ये नारी
कब तक जख्मो को छुपाऐगी नारी
अब बस कर ऐ जालिम दुनिया रहने दे अब
देना ही है तो उसे मीठे मीठा सा संसार दे दे ||

No comments:

Post a Comment

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...