Tuesday, 29 August 2017

आखिर कब तक


दिन के उजाले मिले तो नहीं हमे अभी तक
एक डूबता सूरज ही साथ दे रहा अभी तक
एक दिन तो सुबह का उजाला कुछ दिखा देगा ऐसा कि
सोचा भी न होगा और रास्ते होंगे मेरे जो हुए नहीं अभी तक ||


माना की हम सफलता नहीं पा सके अभी तक
ज़माने मे पहचान बना नहीं सके अभी तक
अभी तो उम्र खत्म नहीं हुई है हमारी
हम भी देखते है जमाना रोकता है हमे  आखिर कब तक ||

शायद ज़िन्दगी के सफ़ेद पन्नों में रंग नहीं भर सके अभी तक
ऊँची इमारतों के सपने है बस बनाये अभी तक
कदम मेरे अभी थके तो नहीं है
देखते है पैरो के छाले रोकते है  आखिर कब तक ||

लाख कमियां निकाल रहा जमाना हमारी अभी तक
मेरे हर अल्फाज़ो की हंसी उड़ा रहा है ये जमाना अभी तक
मेरे हाथों की कोमलता से शायद कुछ और समझ बैठे है
हम भी देखते है कठोरता जीतती है कोमलता से आखिर कब तक ||

No comments:

Post a Comment

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...