Thursday, 14 September 2017

ये इश्क





किसी से कब दिल मिल जाये कुछ कह नहीं सकते
राह मे मिले और दिल मे घर कर जाये कुछ कह नहीं सकते
किसी से कब नजरें चार हो जाये कुछ कह नहीं सकते
इश्क़ चीज ही है ऐसी जो क्या कर जाये कुछ कह नहीं सकते ||

मोहब्बत मे दिन और रात बीते या न बीते कुछ कह नहीं सकते
सुहानी धुप और खुश्क मौसम अच्छी लगे कुछ कह नहीं सकते
मोहब्बत मे समय की चाल कभी धीरे तो कभी तेज लगे कुछ कह नहीं सकते
हर दिन सपने बुने कुछ टूटे तो कुछ सच हो कह नहीं सकते ||

इश्क़ के समुन्दर मे गोते लगा तो लिया सोचा भी नहीं नैया किनारे जायेगी की नहीं
हर वक़्त जब ख्याल आने लगे किसी का तो ये मन सोचता है वो भी याद करता है की नहीं
मिलन की घडी मे जब अड़चने आ जाती है तो लगता है की ये इश्क़ चलेगा की नहीं
हम सपनो के ऐसे घर बना लेते है और सोचते नहीं की नींव मजबूत है की नहीं ||

कॉफ़ी या पिक्चर के बहाने हम समय देना चाहते है एक दूसरे को
हम घूमते है सड़को पे पार्क मे कुछ एहसास कराने को एक दूसरे को
समझते है कभी रिश्ते को छुपाने को कभी दुनिया को जताने को
साथ रहते है इस कदर की खुशी हो या गम सँभालते है एक दूसरे को ||

जब इश्क़ किया था तो सोचा नहीं था की किस मोड़ तक जायेगी ये मोहब्बत
आंसुओं से पलकें गीली हो जाएँगी कुछ अच्छे पल और बुरी यादें दे जायेगी ये मोहब्बत
जब दुनिया देखि तो कुछ अलग सा ही माहोल था पता नहीं किस माहोल मे ढली है ये मोहब्बत
कभी टूट से गए  और कभी निखर से गए जो न दिखाये ये मोहब्बत ||


No comments:

Post a Comment

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...