Sunday, 12 July 2020

तुरंत गोली मार दो !!!



शीर्षक आज के समय के अनुसार लिया गया है । 10 जुलाई 2020 को जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश मे एक अपराधी विकास दूबे का इनकाउंटर हो गया । इस इनकाउंटर पर भिन्न- भिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाए आपको देखने एवं सुनने को मिल रही होंगी । एक बात आप सबसे जरुर कहना चाहूँगा कि हर बार त्वरित कार्यवाही या निर्णय नहीं लिए जा सकते खास तौर पर जब किसी के जीवन या मरण को प्रश्न हो ।आप सभी को थोडा सा कुछ समझाने और किसी चीज की तरफ ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूँ जिससे इस लेख के अंत मे आप सही व गलत का आकलन कर पाएंगे । 


"वास्तव" फिल्म जो 7 अक्टूबर 1999 को महेश मांजरेकर के निर्देशन मे जनता के बीच आई और थियेटर मे लगी । संजय दत्त जी का किरदार  "रघु" प्रसंशनीय था । "पच्चास तोला" यह डाँयलाग भी प्रचलित हुआ था । इस फिल्म मे "रघु" कैसे और किन परिस्थितियों मे अपराधी बना आप सबने देखा । जब पहली बार अपराध हो जाता हैं एक पुलिस मित्र साथ देता है । फिर थोड़ा और बडा अपराधी हो जाने पर उससे बडा अपराधी साथ देता है अंततः बडे कारनामों के बाद आते हैं "नेता जी"  और यही "रघु" के किरदार का अंतिम पडाव प्रारंभ है । "रघु" के किरदार ने फिल्म के अंतिम समय मे नेता जी से कहा भी कि - " सबसे बडे गुनहगार तो तुम लोग हो , तुम लोग ही पैदा करते हो गुंडे ।"

कोई भी एसे ही अपराधी नहीं बन जाता । मैं या कोई भी इस बात से न सहमत है और न होगा कि कैसी भी परिस्थिति हो हथियार उठाना सही कदम हैं । यह कोई बात ही नहीं हैं । सभी के जीवन मे समस्याएं है और सबकी अपनी अलग - अलग परिस्थितियाँ होती हैं । इसलिए हथियार उठाना सही विकल्प नहीं हैं । 
आचार्य चाणक्य ने कहा था कि " अपने अवसर की प्रतिक्षा करो।" विपरीत परिस्थिति मे संयम से काम लेना चाहिए और अपने परिस्थिति की सही होने की प्रतिक्षा करिए और स्वयं भी प्रयास करते रहिये जिससे जल्द ही समय अनुकूल हो । प्रतिक्षा करके अगर आप कोई भी उत्तर या जवाब देते हैं तो निश्चय ही आप का वो उत्तर प्रभावशाली एवं सही होगा क्योंकि प्रतिक्षा करने के दौरान आप ने सब परिस्थितियों को अच्छे से जांच- परख लिया होगा। 
आप स्वयं का उदाहरण लिजिए कि जब आप छोटे थे या आप स्वयं माता या पिता हैं तो आपसे या आपने अपने बच्चों से कहते होंगे या कहा होगा कि "बेटा/बेटी कोई भी काम करने मे जल्दबाज़ी मत किया करो।"  आप सबको बताउं कि मेरे माता - पिता जी आज भी मुझे यह कहते हैं । 
इसलिए किसी भी चीज पर त्वरित कार्यवाही या निर्णय अहितकारी ही होगा । 
एक और उदाहरण देता हूँ । हमारे देश मे क्रिकेट को बहुत देखा जाता हैं और बहुत लगाव भी हैं । जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता हैं तो रोमांच चरम सीमा पर होता हैं । क्रिकेट के वर्तमान मे तीन प्रारुप हैं - 
टेस्ट क्रिकेट
एकदिवसीय (50 ओवर)
20-20 ओवर 

पहले टेस्ट क्रिकेट को कम लोग देखते थे क्योंकि बहुत दिनों तक चलता था । लोगों एकदिवसीय यानि 50 ओवर का मैच देखना पसंद करते थे और अब 20-20 ओवर का मैच पसंद आता है । इसका कारण है - धैर्य, प्रतिक्षा ।

हमारे अन्दर ये दोनों नहीं रहा अब। उदाहरण ऐसे बहुत है,जैसे इन्टरनेट की स्पीड, कि जो यह बताते हैं कि अब धैर्य कम हो गया हैं । 
इतने उदाहरण या इतनी बात इसलिये कही गयी हैं जिससे प्रमुख बात पर ध्यान बना रहे और आप समझ सके और स्वंय तुलना कर सके । 

 हमारे देश-प्रदेश मे बहुत अपराधी हुये हैं और ज्यादा जानकारी चाहिए तो सब कुछ गूगल पर है । हर एक अपराधी किसी राजनेता या किसी राजनीतिक पार्टी के संरक्षण या संपर्क मे जरुर रहा है । यह सत्य हैं और आवश्यक है कि अपराधी को सजा मिले परंतु उसको शह देने वाले, उसको बढावा देने वाले को छोड़ देना चाहिए ? 
एक साधारण व्यक्ति अगर किसी भी छोटी घटना को करते हुये देखा हो या उस घटना के बारे मे कुछ जानता हो या किसी कारणवश उसमें भागीदार बन गया हो तो क्या कानुनी धाराएं नहीं लगेंगी या पुलिस उसे ऐसे ही जाने देगी? कतई नहीं । सबुत छुपाने के जुर्म मे आप के ऊपर धाराएं लगा दी जायेंंगी । आप सोचिए कि जो अपराध को या अपराधी को शह दे रहा हो क्या वह किसी भी कानूनी धाराओं का हकदार नहीं है ? 
भारत पर पिछले 50-60 वर्षों से आतंकवादी हमले हो रहे हैं । प्रतिदिन 1,2 या 4 या 5 आतंकवादी मारे जा रहे हैं तो क्या आतंकवादी कम हूए- नही। क्योंकि आतंकवादी फिर से आजाएंगे क्योंकि कोई उन्हें बढा रहा हैं । हमारा यह मत है कि जब भी कोई अपराधी पकडा जाये उसके "आका" यानी उसको शह देने वाले को पकडो और पहले उसको सजा दो फिर उसको जिसने काम किया क्योंकि अपराधी तो दोनों हैं । 

अब जो कहने जा रहा हूँ विश्वास करिये अगर यह लोगों ने अपना लिया तो आप क्रांति होते देखेंगे । 
"मेरा उन सभी से निवेदन हैं जो किसी कारणवश अनैतिक या कि आपराधिक कृत्यों मे लिप्त हैं या फंस गये हैं तो आप जिनके शह मे हैं या जिनके लिये आप काम कर रहे हैं या जिनके कारण आपका नाम बढ रहा है उनसे जुड़ा हर सबूत अपने पास रखें। कोई फोटो हो, वीडियो हो,काल रिकॉर्ड, काल की रिकॉर्डिंग हो सब अपने पास गुप्त रखिए। "

आप जरूर उनके लिए काम कर रहे होंगे परंतु जिस दिन आपको आभास हो कि कुछ तो अनहोनी होने वाली हैं और जिसके लिये आप काम कर रहे हैं और वो आपका साथ नहीं दे रहा तो सारे सबुत किसी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दीजिये । 
मै तो यह कहुंगा कि सबको ऐसा करना चाहिए जो भी किसी कारणवश अपराध के संसार मे है । 

विश्वास करिए कि अगर यह हो गया तो न अपराधी होंगे और न उनको शह देने वाले उनके "आका"

6 comments:

  1. Ek baar fir se ashwani ji aapko namaskar..... Aapse saviniye nivedan hai.... Aapka pahla adhyaye pad kar ati prasannta hui thi.... Mujhe laga tha agla bhi kuch apni sanskriti par hoga... Magar ye to vicharo ke viprit hi aapne likh dala.... Sahi bataye... Sanatann dharm ke baare me aur bhi bahut kuch hai.... Us par lekh likhe to maza aaye... Rajnitik samsyao me na ulze... In sab ke liye patrkar log kaafi hai... Humare bharatwarsh me humare dharam ke pracharak bhi khandit hai.... Hume bahut zarurat hai apne sanatan dharam ko ya aur koi bhi dharam ho uski sakaratmak gud ko prakashit kare..... Mere ko jo lagta hai.... Ki koi bhi dharam galat nahi hota.... Log dharam ko galat samjh kar galat tarike se unke karmo par prayog karte hai..... Har ek channd kisi na kisi karan vash likha jata hai.... Bus dekhne ka Nazriya in tathyo ka vichar badal deta hai...

    ReplyDelete
  2. आपके विचारों का हार्दिक स्वागत हैं एवं हमारे उत्तर को समझने का प्रयास करियेगा ।
    हमारा सनातन धर्म बहुत विशाल है ।
    धर्मो रक्षति रक्षितः - श्रीमद्भागवत मे भगवान श्रीकृष्ण ने यही कहा था । हमें अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। हमारे धर्म मे यह भी कहा गया हैं कि अन्याय सहना भी अधर्म हैं । राजनीति मे हमारी रुचि नहीं हैं परंतु किसी बात को रखना बिना किसी पक्षपात के ,ये कोई गलत बात तो नहीं हैं और गलत देख कर न बोलना भी अधर्म हैं । राजनीति पर बोलने की आवश्यकता है अन्यथा आम जनता का महत्व नगण्य रह जायेगा ।

    धन्यवाद!!!!!!

    ReplyDelete
  3. Parnaam ashwani ji.... Mere kehne ka ye tatparya nahi ki aap har ek kisse ko dharam se jod kar samjhaye.... Kal ek vaktavya dekh rahe the... Kya galat hai kya sahi.... Ye aap kaise bata sakte hai.... Agar aapki soch se vo galat hai... Iska ye matlab nahi ki vo galat hai.... Sabka apna apna dristikon hota hai.... To kadachit apne vicharo se sabke vicharo se Mel na karaye.... Rahi baat galat dekh kar chup rehne ki... Is me mein aap se sehmat is liye nahi hun.... Kyuki vo aapke nazariye se galat hai .... Iska matlab ye nahi ki vo galat hai...... Shri Krishan ne bhi bahut se galat niti apnayi.... Dharam yudh jitne ke liye iska matlab ye aap us niti ko dekh kar kuch na bole aur vo adharam ho jayega.... Sochiye... Vichariye....

    ReplyDelete
  4. हमारे क्या किसी से भी कोई पूर्णतया सहमत नहीं होता हैं। दृष्टिकोण अगर हर बार और प्रत्येक व्यक्ति का देखा जाएगा तो कुछ भी सही या गलत प्ररिभाषित नहीं हो पाएगा। गलत क्या हैं और सही क्या अगर यह प्रत्येक व्यक्ति स्वयं से जोडकर देखेगा तो अवश्य उत्तर प्राप्त हो जाएगा।

    ReplyDelete
  5. Jo aap keh rahe hai vo sahi hai magar aapke dristikon se.... Aur jo mein keh raha vo bhi galat hai aapke dristikon se.... Isliye hum log kya gyan bol khandit hai.... Hamesha ek baat dhyan rakhiyega.... Sab kuch koi nahi jaan sakta... Aur jab tak koi sab na jaane tab tak vo kisi bhi baat ya ghantna par sirf apna hi paqsh rakh sakta hai.... Aur galat nahi hai.... Magar agar koi uska virodh kare galat vo bhi nahi.... Kyu dono paqsh khandit gyan ka bhandaar hai.... Isliye humne aapko bola ... In vishyo ki vyakhya na kar dharm ki chahe vo koi bhi dharam ho... Uski vyakhya kare... To vivad ya vaad nahi hoga

    ReplyDelete
  6. इस कलियुग मे पूर्ण ज्ञान अकल्पनीय हैं फिर भी किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया स्वाभाविक है । किसी भी प्रतिक्रिया पर देखने वाले के दृष्टिकोण पर निर्भर करता हैं ।

    ReplyDelete

आखिर कैसे हनुमानजी सूरज को निगल गये....

आज मंगलवार 27 अप्रैल,2021 हैं  और आप सभी जानते है कि मंगलवार को महाबली, रामभक्त, अंजनी के लाल, पवन पुत्र एवं भगवान भोलेनाथ के 11 वें अवतार ह...